1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Diwali 2018: जानें दीवाली के साथ किस दिन मनाया जाएगा कौन सा त्योहार

Diwali 2018: जानें दीवाली के साथ किस दिन मनाया जाएगा कौन सा त्योहार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 30, 2018 03:35 pm IST,  Updated : Nov 02, 2018 08:20 pm IST

Diwali dates – chhoti Diwali, badi Diwali, narak Chaturdashi: दीवाली शुरु होने के कई दिनों पहले से ही घर की सफाई के साथ-साथ घर को बेहतरीन तरीके से सजाया जाता है। इस बार दिवाली का त्योहार 7 नवंबर को मनाया जाएगा। जानें कब कौन सा त्योहार किस दिन पड़ रहा है।

Diwali- India TV Hindi
Diwali

धर्म डेस्क: दीवाली (Diwali 2018) हिंदू के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। यह एक ऐसा त्योहार है जो पूरे 5 दिन तक चलता है। जिसकी शुरुआत धनतेरस के साथ होती है और भाई दूज के समाप्त होती है। जिसके बीच में नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा पड़ता है। इससे सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है तीसरा यानी कि दीवाली का दिन।

दीवाली शुरु होने के कई दिनों पहले से ही घर की सफाई के साथ-साथ घर को बेहतरीन तरीके से सजाया जाता है। इस बार दिवाली का त्योहार 7 नवंबर को मनाया जाएगा। जानें कब कौन सा त्योहार किस दिन पड़ रहा है।

धनतेरस: 5 नवंबर 2018

छोटी दिवाली/ नरक चतुर्दशी: 6 नवंबर 2018
बड़ी दिवाली/ लक्ष्मी पूजन: 7 नवंबर 2018
गोवर्धन पूजा: 8 नवंबर 2018
भाई दूजा: 9 नवंबर 2018

जानें हर त्योहार का अपना-अपना महत्व

धनतेरस (Dhanteras 2018):

इस साल धनतेरस 5 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन नए चीजे खरीदने का बहुत अधिक महत्व होता है। इसमें आप बर्तन, ज्वैलरी, सोने के सिक्के के साथ गैजैट्स, वाहन आदि खरीदे जाते है। इस दिन कोई भी छोटी सी चीज जरुर खरीदे। ये शुभ माना जाता है।

नरक चतुर्दशी/छोटी दीवाली(Chhoti Diwali 2018)

छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। इस बार छोटी दीवाली 6 नंबवर को मनाई जाएगी। इस दिन घर की सफाई के साथ रात को शौचालय और नालियों आदि में तेल का दिया जलाकर रखा जाता है।

दीवाली(Diwali) या लक्ष्मी पूजा (Laxmi Puja Muhurat 2018)
दीवाली का मुख्य त्योहार यहीं होता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस बार दीवाली का त्योहार 7 नवंबर को मनाया जाएगा।

गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2018)
यह त्योहार दीवाली के अगले दिन मनाया जाता है। इस बार ये 8 नवंबर को मनाया जाएगा। इसे अन्नकूट नाम से भी जाना जाता है। इस दिन घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन पहाड़ की अल्पना बनाकर उनकी पूजा की जाती है। इसमें रोजाना रात को अन्नकूट का भोग लगाया है।

भाई दूज (Bhai Dooj 2018)
5 दिन तक चलने वाले इस त्योहार के आखिरी दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस बार भाई दूज 9 नवंबर को मनाया जाता है। यह त्योहार भाई और बहन का त्योहार होता है। जो कि बिल्कुल रक्षाबंधन की तरह होता है। माना जाता है कि इस दिन भाई और बहन मिलकर यमुना नहीं में स्नान करते है। तो अकाल मृत्यु से हमेशा के लिए बच जाते है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल