1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 10 जुलाई तक गुरु रहेगा तुला राशि में वक्री, इन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव

10 जुलाई तक गुरु रहेगा तुला राशि में वक्री, इन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 27, 2018 08:57 pm IST,  Updated : Mar 27, 2018 09:30 pm IST

10 जुलाई मंगलवार को शाम 07:11 तक वक्री रहेगा, उसके बाद पुनः गुरु तुला राशि में मार्गी हो जायेगा। अतः विभिन्न राशि वालों पर वक्री गुरु का क्या प्रभाव होगा और उस स्थिति में आपको क्या उपाय करने चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

Effects of Guru Vakri in  Horoscope
Effects of Guru Vakri in  Horoscope

सिंह राशि
गुरु आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। वक्री गुरु के इस गोचर से आपको धन का लाभ होगा, लेकिन आपके अधिकतर पैसे अपने दोस्तों में या इधर-उधर के कामों में खर्च हो जायेंगे। इस बीच आपको दूसरों के सामने अपनी बात रखने में थोड़ी हिचकिचाहट भी महसूस हो सकती है। 10 जुलाई तक, किसी और के मुंह से अपनी तारीफ सुनने की लालसा छोड़ दें, तो अच्छा रहेगा।

उपाय
10 जुलाई तक मां दुर्गा की पूजा करने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। साथ ही छोटी कन्याओं को कुछ गिफ्ट करें और उनका आशीर्वाद लें।

कन्या राशि
गुरु आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। वक्री गुरु के इस गोचर से आपको धन का लाभ होगा। 10 जुलाई तक दान-धर्म आदि सेवा कार्यों में सहयोग देने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इस दौरान आपके साथ-साथ आपके पिता की भी तरक्की होगी। मिट्टी के काम से जुड़े लोगों को इस दौरान अधिक लाभ मिलेगा।

उपाय
सवा किलो चने की दाल पीले कपड़े में बांधकर मन्दिर में दे आएं।
घर आये किसी भी व्यक्ति को भोजन के लिये जरूर पूछें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल