1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 10 जुलाई तक गुरु रहेगा तुला राशि में वक्री, इन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव

10 जुलाई तक गुरु रहेगा तुला राशि में वक्री, इन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 27, 2018 08:57 pm IST,  Updated : Mar 27, 2018 09:30 pm IST

10 जुलाई मंगलवार को शाम 07:11 तक वक्री रहेगा, उसके बाद पुनः गुरु तुला राशि में मार्गी हो जायेगा। अतः विभिन्न राशि वालों पर वक्री गुरु का क्या प्रभाव होगा और उस स्थिति में आपको क्या उपाय करने चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

Effects of Guru Vakri in  Horoscope
Effects of Guru Vakri in  Horoscope

धनु राशि
गुरु आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। वक्री गुरु के इस गोचर से 10 जुलाई तक आपका समय खुशनुमा रहेगा। आपकी आमदनी बढ़ेगी और कामनाओं की पूर्ति होगी, साथ ही आपको उच्च पद की प्राप्ति होगी। आपको पिता की सम्पत्ति का भी लाभ मिलेगा। आपके अन्दर अच्छे विचार आयेंगे। भाईयों का साथ मिलेगा और आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। साथ ही आपको भरपूर रोमांस मिलेगा। विवाहितों को एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन के प्रति सावधान रहना चाहिए।

उपाय
परिवार में जब भी किसी को जरूरत पड़े, उनकी मदद जरूर करें। इससे आपकी तरक्की होगी। साथ ही धर्म-कर्म के कामों में भी सहयोग देते रहें।

मकर राशि
गुरु आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। वक्री गुरु के इस गोचर से आप अपने भाग्य के फलदायक स्वयं होंगे और अपने प्रयासों से सफल होंगे। सोने-चांदी या कपड़ा व्यापार से जुड़े लोगों को इस दौरान विशेष लाभ होगा। अगर आप किसी से प्रेम करते हैं और अभी तक आपने परिवार में किसी को इस बारे में नहीं बताया है तो 10 जुलाई तक अपने प्रेम के बारे में बताने का यह अच्छा समय है।

उपाय
10 जुलाई तक अपना सिर ढंककर रखें। यदि आप अपने सिर पर पगड़ी बांधते हैं तो उस पर पीले केसर का तिलक भी लगाएं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल