1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 10 जुलाई तक गुरु रहेगा तुला राशि में वक्री, इन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव

10 जुलाई तक गुरु रहेगा तुला राशि में वक्री, इन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 27, 2018 08:57 pm IST,  Updated : Mar 27, 2018 09:30 pm IST

10 जुलाई मंगलवार को शाम 07:11 तक वक्री रहेगा, उसके बाद पुनः गुरु तुला राशि में मार्गी हो जायेगा। अतः विभिन्न राशि वालों पर वक्री गुरु का क्या प्रभाव होगा और उस स्थिति में आपको क्या उपाय करने चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

Effects of Guru Vakri in  Horoscope
Effects of Guru Vakri in  Horoscope

कुंभ राशि
गुरु आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे। वक्री गुरु के इस गोचर के प्रभाव से 10 जुलाई तक आपके भाग्य की गति ठीक रहेगी। आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके पास पैसा आता-जाता रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो इस बीच सेहत भी ठीक रहेगी। साथ ही आप अपनी बात के पक्के होंगे और अपनी योग्यता के बल पर दूसरों के बीच लोकप्रिय होंगे।

उपाय
प्रतिदिन मन्दिर में जाकर माथा टेकें। अगर मन्दिर नहीं जा सकते तो घर के मन्दिर में ही भगवान के आगे सिर झुकाकर प्रणाम करें।

मीन राशि
गुरु आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। वक्री गुरु के इस गोचर से आप इस दौरान थोड़ी दुविधा में फंसे रहेंगे। 10 जुलाई तक आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की भी जरूरत है। इस दौरान आप स्वतंत्र विचारों वाले होंगे, लेकिन सांसारिक सुख पाने के लिये आपको अपनी तरफ से कोशिशें करनी पड़ेंगी।

उपाय
घर पर आये साधु या फकीरों को कुछ दान जरूर दें। साथ ही मन्दिर के बाहर बैठे जरूरतमंदों को भी आप कुछ दान कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल