1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Monthly Horoscope: फरवरी के 28 दिन इन राशियों के लिए खास, जानिए आपका कैसा बितेगा ये माह

Monthly Horoscope: फरवरी के 28 दिन इन राशियों के लिए खास, जानिए आपका कैसा बितेगा ये माह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 01, 2018 07:54 pm IST,  Updated : Feb 01, 2018 07:57 pm IST

फरवरी 2018 में हर राशि के जातकों के लिए खास होगी। इस माह कई ग्रह राशि परिवर्तन करेगेे। जिसका असर हर राशि में अच्छा और बुरा पड़ेगा। जानिए कैसा रहेगा आपका माह...

febuary 2018 horoscope
febuary 2018 horoscope

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिये माह की शुरुआत काफी अच्छी रहने के आसार हैं। लाभ स्थान में शुक्र, बुध व सूर्य के गोचर करने से धन लाभ के अवसर आपको मिल सकते हैं। माह के पहले सप्ताह में शुक्र के प्रभाव से आपको धन लाभ होने की संभावनाएं तो बन ही रही हैं साथ ही सामाजिक रुप से भी आप स्वयं को काफी सक्रिय रख सकते हैं। जो जातक अभी तक एकांत जीवन जी रहे हैं उनके दिल में कोई दस्तक दे सकता है। अविवाहित जातक जो कि विवाह के बंधन में बंधना चाहते हैं उनके लिये भी विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

पहले सप्ताहांत पर शुक्र का परिवर्तन 12वें भाव में हो रहा है यह समय आपके खर्चों में बढ़ोतरी लेकर आ सकता है संभव है दवाईयों पर भी आपको खर्च करना पड़े। आपका रवैया भी ढीला ढाला रहने के आसार हैं। माह के मध्य में सूर्य व बुध भी 12वें भाव में शुक्र के साथ आ जायेंगें। सूर्य के प्रभाव से आप अपने आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य का भी आपको ध्यान रखने की आवश्यकता होगी विशेषकर नेत्र संबंधी समस्याओं को नज़रंदाज न करें।

आर्थिक रूप से देखा जाये तो आपके खर्च बढ़ने के आसार हैं। हालांकि तमाम परिस्थितियों में साथी का सहयोग आपके हौसलें को बढ़ा सकता है। बुध के प्रभाव से संपत्ती संबंधी विवाद हो सकता है। कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। व्यावसायिक तौर पर भी आपको धन संबंधी अभाव का सामना करना पड़ सकता है। राहत के लिये आप पर्सनल लोन ले सकते हैं।

बुध के प्रभाव से साथी के साथ आपके संबंधों में दूरियां पैदा हो सकती है। कुल मिलाकर माह का पूर्वाध तो आपके लिये ठीक ठाक कहा जा सकता है लेकिन उतर्राध में आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल