1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Monthly Horoscope: फरवरी के 28 दिन इन राशियों के लिए खास, जानिए आपका कैसा बितेगा ये माह

Monthly Horoscope: फरवरी के 28 दिन इन राशियों के लिए खास, जानिए आपका कैसा बितेगा ये माह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 01, 2018 07:54 pm IST,  Updated : Feb 01, 2018 07:57 pm IST

फरवरी 2018 में हर राशि के जातकों के लिए खास होगी। इस माह कई ग्रह राशि परिवर्तन करेगेे। जिसका असर हर राशि में अच्छा और बुरा पड़ेगा। जानिए कैसा रहेगा आपका माह...

febuary 2018 horoscope
febuary 2018 horoscope

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिये तीसरे स्थान में सूर्य, बुध व शुक्र के प्रभाव से माह की शुरुआत परेशानियों भरी हो सकती है विशेषकर आर्थिक तौर पर आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। माह के पहले सप्ताह में शुक्र के प्रभाव से आप थोड़ा मूडी रह सकते हैं। ज्योतिषाचार्यों की सलाह है कि आपको अपने गुस्से पर भी इस समय काबू रखने की आवश्यकता रहेगी साथ ही भविष्य की कोई योजना इस समय बनायें तो बेहतर रहेगा।

हालांकि जल्द ही शुक्र का परिवर्तन हो रहा है जिससे वह आपकी राशि से चौथे स्थान यानि सुख भाव में गोचररत होंगे। इस समय घर में कुछ नया आ सकता है यह कोई सजावटी सामान भी हो सकता है, नया फर्नीचर आने की संभावनाएं भी प्रबल हैं। व्यावसायिक रूप से भी शुक्र आपके लिये लाभकारी योग बना रहे हैं। माता के प्रति आपका लगाव बढ़ेगा। हालांकि माह के लगभग मध्य में सूर्य व बुध भी शुक्र के साथ आ रहे हैं जिससे आपको अपने कामकाज पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।

पूर्व में किये गये कार्यों का लाभ आपको इस समय मिल सकता है। संपत्ती संबंधी लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य के साथ-साथ रोमांटिक जीवन सामान्य बना रहेगा। वहीं बुध आपके लिये पैतृक संपत्ती से लाभ मिलने के संकेत कर रहे हैं। बुध के प्रभाव से आप परिवार के साथ अधिक से अधिक समय बिताना चाहेंगें। पारिवारिक माहौल में आपका मन लगेगा। घर के बड़े बुजूर्गों के साथ भी समय व्यतीत कर उनके अनुभवों का आनंद व उनसे सीख ले सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल