1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Monthly Horoscope: फरवरी के 28 दिन इन राशियों के लिए खास, जानिए आपका कैसा बितेगा ये माह

Monthly Horoscope: फरवरी के 28 दिन इन राशियों के लिए खास, जानिए आपका कैसा बितेगा ये माह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 01, 2018 07:54 pm IST,  Updated : Feb 01, 2018 07:57 pm IST

फरवरी 2018 में हर राशि के जातकों के लिए खास होगी। इस माह कई ग्रह राशि परिवर्तन करेगेे। जिसका असर हर राशि में अच्छा और बुरा पड़ेगा। जानिए कैसा रहेगा आपका माह...

febuary 2018 horoscope
febuary 2018 horoscope

धनु राशि

धनु जातकों के लिये यह माह काफी अच्छा रहने के आसार हैं। माह के आरंभ में सूर्य के साथ बुध व शुक्र दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। शुक्र के प्रभाव से आपके लिये माह के पहले सप्ताह में धन लाभ के योग तो बन ही रहे हैं साथ ही आपका रोमांटिक जीवन भी काफी अच्छा रह सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त हो सकता है। आवश्यकता पड़ने पर परिजन भी आपकी मदद के लिये आगे आ सकते हैं।

पहले सप्ताहांत पर शुक्र के पराक्रम भाव में आने से आपके लिये यात्रा के योग बन सकते हैं। हालांकि इस समय आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता होगी संभव है वातावरण बदलने से आपकी सेहत पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़े। छोटे भाई-बहनों का सहयोग आपको मिलेगा।

माह के मध्य में सूर्य व बुध भी धन भाव से पराक्रम में गोचररत होंगे। इस समय आप स्वयं को सौभाग्यशाली समझ सकते हैं। कामकाज के लिये यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत में सुधार महसूस कर सकते हैं। धन प्राप्ति के भी संकेत है साथ ही लव लाइफ भी बढ़िया रहने की उम्मीद कर सकते हैं।

हालांकि बुध के प्रभाव से आप किसी बात को लेकर चिंतित भी हो सकते हैं। हो सकता है आप इस बारे में किसी प्रियजन या फिर किसी खास दोस्त से बात करना चाहें। ऐसा करने से आप राहत भी महसूस कर सकते हैं। इस समय वित्तीय तौर पर थोड़ा सतर्क रहें व निवेश करने से पहले लाभ-हानि पर अच्छे से विचार कर लें। हाल ही में जो दोस्त आपने बनाये हैं भविष्य में आपके काम आ सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल