1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Monthly Horoscope: फरवरी के 28 दिन इन राशियों के लिए खास, जानिए आपका कैसा बितेगा ये माह

Monthly Horoscope: फरवरी के 28 दिन इन राशियों के लिए खास, जानिए आपका कैसा बितेगा ये माह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 01, 2018 07:54 pm IST,  Updated : Feb 01, 2018 07:57 pm IST

फरवरी 2018 में हर राशि के जातकों के लिए खास होगी। इस माह कई ग्रह राशि परिवर्तन करेगेे। जिसका असर हर राशि में अच्छा और बुरा पड़ेगा। जानिए कैसा रहेगा आपका माह...

febuary 2018 horoscope
febuary 2018 horoscope

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिये यह अच्छा रहने के आसार हैं। दरअसल माह के आरंभ में शुक्र, बुध व सूर्य आपकी ही राशि में गोचर कर रहे होंगे। पहले सप्ताहांत तक शुक्र आपकी राशि में रहेंगे व इसके पश्चात परिवर्तन कर दूसरे स्थान में आ जायेंगें।

शुक्र के परिवर्तित होने तक आपके लिये समय अनुकूल रहने के आसार हैं। विशेषकर फैशन इंडस्ट्री व इंटीरियर डिजाइनिंग से जुड़े जातकों के लिये समय लाभकारी रह सकता है। शुक्र परिवर्तन के पश्चात आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार हो सकता है।

जीवन में भी सौहार्द कायम रहने की उम्मीद कर सकते हैं। इस समय आप जितनी अधिक मेहनत करेंगें आपके लिये उतना ही अच्छा रहेगा। जो विद्यार्थी किसी स्कॉलर्शिप के इंतजार में हैं उन्हें खुशखबरी मिल सकती है।

माह के मध्य में सूर्य व बुध भी आपकी राशि से दूसरे भाव में आ जायेंगें। धन भाव में बुधादित्य योग का होना आपके लिये धन लाभ के संकेत कर रहा है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने के आसार हैं। इस समय आपका आत्मबल काफी मजबूत रहने के आसार हैं।

वहीं बुध के प्रभाव से विद्यार्थियों के लिये माह के उतर्राध का समय अनुकूल रहने के आसार हैं। जो जातक किसी प्रतियोगी परीक्षा अथवा साक्षात्कार में शामिल हो रहे हैं, या किसी मनपसंद कोर्स में दाखिला पाने के इच्छुक हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। परिजनों का व्यवहार सहयोगी एवं उत्साहवर्धक रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल