1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 अक्टूबर राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए खास रहने वाला है ये दिन, जानिए बाकी राशियों का हाल

28 अक्टूबर राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए खास रहने वाला है ये दिन, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 27, 2019 05:23 pm IST,  Updated : Oct 27, 2019 05:23 pm IST

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या और सोमवार का दिन है। अमावस्या की रात यानि दीवाली की रात बीत चुकी है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से बाकी राशियों का हाल...

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि - आज किस्मत आपके साथ रहेगी ।आज व्यापार में अचानक धन लाभ हो सकता है ।आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा ।तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे ।ऑफिस
में उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है ।एक्स्ट्रा आमदनी होने के आसार बन रहे हैं | आज पूरे दिन शरीर स्वस्थ रहेगा ।जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे ।आज बनाई गई कुछ योजनाएँ पूरी हो सकती है ।ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, काम में स्थिरता बनी रहेगी ।

कन्या राशि - आज आपका दिन अनुकूल रहेगा ।आज कोई छोटी-सी बात आगे जाकर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है ।आपकी खुशी बनी रहेगी ।आर्थिक रूप से आज का दिन बेहतर है। आज नौकरी की चिंता खत्म होगी ।रोजमर्रा के मामलों में सफलता मिलेगी। अगर दोस्तों से पहले मतभेद हुए है, तो आज वो दूर हो जायेंगे ।आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे ।आज घर के मंदिर में घी का दीपक जलाएं, जीवन में दूसरों का सहयोग मिलता रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल