1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 1 अगस्त 2021: तुला राशि वालों का साथ देगी किस्मत, इन राशियों के विद्यार्थियों के लिए बेहतरीन रहेगा दिन

राशिफल 1 अगस्त 2021: तुला राशि वालों का साथ देगी किस्मत, इन राशियों के विद्यार्थियों के लिए बेहतरीन रहेगा दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 31, 2021 06:33 pm IST,  Updated : Aug 02, 2021 06:30 pm IST

आज शाम 7 बजकर 36 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

आज का राशिफल - India TV Hindi
आज का राशिफल  Image Source : INDIA TV

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और रविवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज सुबह 7 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 36 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। भरणी का अर्थ होता है- भरण-पोषण करना। भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्राचार्य हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा बीतेगा आपका आने वाला दिन, और कैसे आप अपने दिन को और बेहतर बना सकते हैं।

मेष राशि

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आज ऑफिस में कार्य का टारगेट पूरा होने से बॉस आपसे खुश होकर, आपको कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट करेंगे, साथ ही पदोन्नति के अवसर भी मिलेंगे। टीचर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आज आपका प्रमोशन होने के योग बन रहे है । मेडिकल के छात्रो के लिए दिन अच्छा रहेगा सीनियर डॉक्टर्स का सहयोग मिलेगा। लवमेटस  एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे रिश्तों में और नजदीकियां बढ़ेंगी। परिवार के साथ घर पर मूवी देखकर आनंदित होंगे।

वृष राशि

आज घरेलू चीजों की खरीदारी करेंगे। बेरोजगारों को आज रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तर पहुचाने में मदद करेंगा। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगें। जिससे आपको कुछ और जिम्मेदारियां मिलेंगी। आज आप विरोधियों की चाल को असफल करने में सफल होंगे। आज ऑफिस के कार्य से यात्रा करना पड़ सकता है। जिस काम के लिए ये यात्रा करेंगे वो पूरा हो जायेगा। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है।

मिथुन राशि

gemini
Image Source : INDIA TV मिथुन राशि 

अपनी बढ़ी हुई ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेगें तो वह कम समय से पूरा हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में आपका आत्मविश्वास मददगार साबित होगा। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में अगर किसी के विवाह संबंधी समस्या चल रही है तो आज वो सॉल्व हो जाएगी। फर्नीचर का सामान खरीदना चाहते है तो आज का दिन शुभ है। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नई योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। पुरानी जयजाद के क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। 

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है। आज ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है, बेहतर होगा कि आज किसी भी बात पर गुस्सा करने से बचें। आज पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। परिवार में छोटे भाई से किसी कार्य को पूरा करने में सहायता प्राप्त होगी। कलात्मक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। आज नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।  

सिंह राशि

leo
Image Source : INDIA TV सिंह राशि 

आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। आज आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। आज आपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें, रिश्तों में और मजबूती आयेगी। आप आज जितना हो सकें दूसरों की राय लेकर ही किसी कार्य की शुरूआत करें तो सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोई सहकर्मी बॉस से आपकी शिकायत लगा सकता है। आज आपका कोई भी गलत फैसला आपको परेशानी में डाल सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

कन्या राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। राजनिति से जुडे लोगों का दिन अच्छा है, आज आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। आज आपकी सोच में सकरात्मकता आयेगी। ऑफिस में वर्कलोड कम हेगा, जिससे आपको राहत महसूस होगी। महिलाएं आज अपने लिए शॉपिंग करने का मन बनायेंगी। इस राशि के थिएटर से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बढ़िया है, किसी पुराने काम में कामयाबी मिलने के बाद लोग आपकी तारीफ करेंगे। इस राशि के विवाहित आज एक दुसरे के साथ बेहतरीन पल बिताएंगे। 

तुला राशि

libra
Image Source : INDIA TV तुला राशि 

आज किस्मत आपका साथ देगी। आज ऑफिस मे सारे काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। छात्र अपने बेहतर भविष्य के लिए सोच-विचार कर अच्छी योजना बनाऐंगे। आज ज्यादातर समय परिवारवालों के साथ बीतेगा। इस राशि के बिजनेसवर्ग के लोग आज किसी बड़े बिजनेसमैन से मीटिंग करेंगे, जिसका फायदा भविष्य में आवश्य मिलेगा। आज आप अपने जीवनसाथी की इच्छा पूरी करने का भरपूर कोशिश करेंगे, जिससे जीवनसाथी आपसे प्रसन्न होंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज सफलता मिलाने के योग बन रहे हैं। 

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज आप अपने नजदीकी रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे, जिसमे आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस राशि के बेरोजगार लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपका सकारात्मक विचार आपको सफलता दिलाने में सहायक होगा। संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे, आप उसके बेहतर भविष्य के लिए नयी योजना बनायेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है, कोई स्पेशल गिफ्ट मिल सकता है।

धनु राशि

sagittarius
Image Source : INDIA TVधनु राशि 

आज आप रिश्तों के प्रति भवना से परिपूर्ण रहोगे, जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा करने की योजना बनायेंगे। आपकी संतान की इच्छाओं में वृद्धि होगी। इस राशि के आर्किटेक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज ऑफिस में किसी पुरानी गलती के कारण वो काम दुबारा करना पड़ेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से और मजबूत होगा। इस राशि वालों को आज वाहन खरीदने के योग बन रहे है। सराफा व्यापारियों के लिए आज के दिन अधिक धन लाभ करने वाला रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। 

मकर राशि

वालों आज मेहनत से किए हुए सारे कार्य पूरे होंगे। बिजनेस के मामले में आज आप किसी से मीटिंग करेंगे, जिसमे आपको सफलता मिलेगी। किसी के साथ पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की जरुरत है। आज आपके बिजनेस पार्टनर किसी जरुरी दस्तावेज पर आपके साइन करवाने घर आयेंगे। आज किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचें। साथ ही बिजनेस में भी जोखिम भरे फैसले ना लें। इस राशि के जो इलेक्ट्रोनिक समान खरीदना चाहते है, वो आज खरीद सकते है। लवमेटस आज आपको नई ड्रेस गिफ्ट करेंगे।  

कुम्भ राशि

aqquarius
Image Source : INDIA TV कुंभ राशि 

आज आपका मन लेखन कार्यों में रहेगा, आपकी कविता के लिए किसी समारोह में आपको पुरस्कार भी मिलेगा। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते है तो आज का दिन आपके लिए शानदार है। आज आप परिवार के साथ कहीं घुमाने का प्लान बनायेंगे। राजीनीति से जुड़े लोगो का आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। आज आप पैसों के लेन-देन में सावधानी बरते। आज किसी काम को पूरा करने में जितनी कोशिश, उतना ही सफलता प्राप्त होगी। आज पिता से आपको सलाह मिलेगी जो भविष्य में आपके काम आएगी। 

मीन राशि

आज का दिन आपका खुशनुमा रहेगा। आज बिजनेस के मामले में आपके नजदीकी दोस्त से समय पर आपको मदद मिल जाएगी। इस राशि के अविवाहितों के लिए आज अच्छे रिश्ते आयेंगे। इस राशि के नौकरी कर रहे लोगों का ट्रांसफर ऐसी जगह हो सकता है जहां उनको नौकरी करने में थोडा आराम रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है, आज पहले दी गयी किसी प्रतियोगी परीक्षा का आपको बेहतर परिणाम हासिल होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल