1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 21 सितंबर 2021 : मेष राशि वालों का आर्थिक पक्ष रहेगा मजबूत, जानिए अन्य राशियों का हाल

राशिफल 21 सितंबर 2021 : मेष राशि वालों का आर्थिक पक्ष रहेगा मजबूत, जानिए अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 20, 2021 05:18 pm IST,  Updated : Sep 20, 2021 05:18 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

राशिफल 21 सितंबर 2021- India TV Hindi
राशिफल 21 सितंबर 2021 Image Source : INDIA TV

आज आश्विनी कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार का दिन है | प्रतिपदा तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। आज जिन लोगों का स्वर्गवास किसी भी महीने के कृष्ण या शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को हुआ हो उन लोगों का श्राद्ध आज किया जायेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 7 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। घर पर किसी दोस्त की पार्टी का इनविटेशन आ सकता है। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आज आपकी बातों से लोग काफी इम्प्रेस होंगे। आपका कोई बड़ा फायदा होने के संकेत हैं।  माता-पिता के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आज आपसे पहले किये वादे को पूरा करेंगे।

वृष राशि

आज नए कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत होगा। बच्चों के साथ आप कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आज आपको धन लाभ के बड़े अवसर मिलेंगे। किस्मत के सहयोग से आपका कोई खास काम पूरा होगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। किसी पुराने दोस्त से मिलने का मौका मिलेगा। बातचीत के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी।

मिथुन राशि

gemini
Image Source : INDIA TVमिथुन राशि 

आज आपकी कम्पनी को किसी बड़ी कंपनी से डील करने का ऑफर मिलेगा। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोग किसी कॉन्सर्ट में हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक किसी मेहमान के आने की संभावना है। आज आप अपने रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। मित्रों के साथ बैठकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए बातचीत करेंगे। आज आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को बड़ी सफलता मिलने वाली है।

कर्क राशि 

आज ऑफिस में ज्यादा वर्क करने से रूका हुआ काम पूरा हो जायेगा। आज किसी तरह के विवाद में पड़ने से आपको बचना चाहिए। आज आप किसी तरह के विचारों में खोए रहेंगे बेहतर होगा बेवजह तनाव ना लें। आय के स्रोतों में स्थिरता बनी रहेगी। आज आप अपने घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा आर्डर मिलने का योग बना हुआ है। आज दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा।

सिंह राशि

leo
Image Source : INDIA TVसिंह राशि

आज कोई खास खबर मिलने के योग है। लॉ स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोच सकते हैं जो कि उनके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी। आज आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए। आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। छोटे बच्चों को पिता से कोई अच्छा-सा उपहार मिलने की संभावना है। ड्राई फ्रूट का व्यापार कर रहे लोगों को आज उम्मीद से अधिक मुनाफा होने वाला है।

कन्या राशि

आज आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। आज सोशल साइट के जरिये नए लोगों से आपका संपर्क होगा। किसी काम के लिए योजना बनाने और फैसले लेने के लिए दिन शुभ है। आज बच्चे खेलकूद में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक रूप से आप काफी सक्षम रहेंगे। दूसरों की समस्याएं सुलझाने में आप ख़ुशी महसूस करेंगे। आज बिजनेस के किसी काम से की गई यात्रा सार्थक रहेगी। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। नौकरी में तरक्की के उचित अवसर मिलेंगे।

तुला राशि

libra
Image Source : INDIA TVतुला राशि

आज आपका दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। आज आपको जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। कार्यों में आ रही रुकावटें आज समाप्त हो जाएंगी। आज गुस्से में किसी से बात करने से आपको बचना चाहिए। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज धैर्य और सही सोच आपको आगे बढ़ने में आपकी मदद करेगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। जीवनसाथी आज खुश होने की वजह देंगे।

वृश्चिक राशि 

आज आपकी सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी। व्यापार के सिलसिले में आज आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है।  संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी जिससे आपकी खुशियां बढ़ेंगी। आज ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिलेगा जिसे पूरा करने पर आपको फायदा होगा। आपको बॉस से इंसेंटिव मिल सकता है। कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी सवाल में आ रही समस्या आसानी से सॉल्व हो जायेगी। आर्थिक क्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी।

धनु राशि

sagittarius
Image Source : INDIA TVधनु राशि 

आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उससे अपनी दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन फेवरेबल है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार में आपको अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सपोर्ट करेंगे। आज आपको उम्मीद से बढ़कर लाभ मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे।  शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा।  

मकर राशि

आज पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभायेंगे। हर किसी से निजी समस्याओं को शेयर करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। आपके द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों के लिए आज आपको सम्मानित किया जायेगा। आज आप किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में विचार करेंगे। आज आप घर की जरूरतों का सामान खरीदेंगे। आज आप ज्यादा ऑयली खाने से बचें।

कुंभ राशि

Aquarius
Image Source : INDIA TVकुंभ राशि  

आज आपको परिवार वालों का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आपके कुछ मित्र बहुत ही मददगार साबित होंगे। आज ऑफिस में आपके ड्रेस की तारीफ होगी, जिससे आप काफी प्रसन्न होंगे। ऑफिस में काम कर रहे किसी सहयोगी से आपकी अच्छी जान पहचान होगी। आज बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आज आपकी कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। एकाउंट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है, आज आपकी मेहनत रंग लायेगी।

मीन राशि 

आज व्यापार के मामले में आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। किसी काम में बड़े भाई की सलाह फायदेमंद साबित होगी। आज परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा। आज कुछ खास लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आप अपनी समझदारी से किसी भी समस्या का समाधान आसानी से निकाल लेंगे। जीवनसाथी आपकी बातों को महत्व देंगे जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। बड़े-बुजुर्ग आपके फैसलों में साथ रहेंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहेगा।

Vastu Tips: बिजनेस अचानक से रुक गया है तो इस दिशा में कराएं काले रंग का पेंट, मिलेगा लाभ

मुश्किल आने पर मनुष्य ना छोड़े इस एक चीज का साथ, वरना भाग्य भी नहीं देगा आपका साथ

शनिवार को इन चीजों को खरीदने से बचें वरना घर में आएगी दरिद्रता और बीमारी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल