1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मुश्किल आने पर मनुष्य ना छोड़े इस एक चीज का साथ, वरना भाग्य भी नहीं देगा आपका साथ

मुश्किल आने पर मनुष्य ना छोड़े इस एक चीज का साथ, वरना भाग्य भी नहीं देगा आपका साथ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 20, 2021 06:13 am IST,  Updated : Sep 20, 2021 04:04 pm IST

खुशहाल जिंदगी के लिए आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बताई हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

Chanakya Niti- चाणक्य नीति- India TV Hindi
Chanakya Niti- चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भले ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का विचार भाग्य पर आधारित है।

Chanakya Niti: अगर मनुष्य बार-बार करेगा ये काम तो कहलाएगा मूर्ख, इस बात का हमेशा रखें ध्यान

'भाग्य उनका साथ देता है जो हर संकट का सामना करके भी अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहते हैं।' आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य के इस कथन का अर्थ है कि मनुष्य को हमेशा अपने लक्ष्य के साथ मजबूती से खड़ा रहना चाहिए। अगर वो अपने लक्ष्य के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा तो उसका साथ किस्मत भी देगी। इसके उलट अगर वो मुश्किल आने पर सबसे पहले अपने लक्ष्य को छोड़ेगा तो उसका साथ किस्मत भी नहीं देगी।

Chanakya Niti: किसी भी समस्या का हल निकालने के लिए मनुष्य को इस एक चीज को करना होगा कंट्रोल

असल जिंदगी में अक्सर देखा जाता है कि लोग मुश्किल वक्त में सबसे पहले अपने लक्ष्य का साथ छोड़ देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें उस वक्त सबसे ज्यादा आसान यही लगता है। उन्हें ऐसा लगता है कि ऐसा करने से उनकी मुश्किलें जल्दी खत्म हो जाएंगी। इस तरह का फैसला लेने वाला व्यक्ति ये भूल जाता है कि अगर वो मुश्किल वक्त में भी अपने लक्ष्य पर नजर बनाए रहेगा तो कभी ना कभी उसे आगे बढ़ने का रास्ता मिल जाएगा। 

आगे बढ़ने का रास्ता उसका ना केवल लक्ष्य पूरा करा सकता है बल्कि उसके वो सपने भी पूरे हो सकते हैं जिसके सपने उसने देखे थे। इसी वजह से आचार्य चाणक्य ने कहा है कि भाग्य उनका साथ देता है जो हर संकट का सामना करके भी अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल