1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 24 मार्च: मिथुन राशि वालों को मिलेगा करियर में सफलता, जानिए बाकी राशियों का हाल

राशिफल 24 मार्च: मिथुन राशि वालों को मिलेगा करियर में सफलता, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 23, 2020 06:03 pm IST,  Updated : Mar 23, 2020 06:03 pm IST

राशिफल 24 मार्च: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन।

राशिफल 24 मार्च:
Image Source : राशिफल 24 मार्च:

कुंभ राशि: आज ऑफिस के सहकर्मी आपके कार्यों में सहयोग करेंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा | आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा | आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे | पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे | शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा | मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा ।

मीन राशि: आज पारिवारिक कार्यों को करने में घर के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। अपने दोस्तों से निजी समस्याओं को शेयर करने से बचना चाहिए | कुछ लोगों के गलत बयान से आपकी परेशानी थोड़ी बढेगी | इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए | नये व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में आप सोच सकते हैं | मंदिर में मसूर दाल दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।