Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 28 नवंबर: कर्क राशि वाले खर्चे पर करें कंट्रोल, इन राशियों की आर्थिक स्थिति में हो सकता है सुधार

राशिफल 28 नवंबर: कर्क राशि वाले खर्चे पर करें कंट्रोल, इन राशियों की आर्थिक स्थिति में हो सकता है सुधार

Edited by: India TV Lifestyle Desk Published : Nov 27, 2021 08:02 pm IST, Updated : Nov 27, 2021 08:15 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए रविवार का दिन और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।

आज का राशिफल - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का राशिफल 

Highlights

  • मेष राशि वाले बच्चों के साथ बिताएंगे खुशी के पल।
  • कन्या राशि वालों को संभालनी पड़ सकती है परिवार से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारी।
  • धनु राशि के जातकों को काम में मिलेगा माता-पिता का सहयोग।

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और रविवार का दिन है। नवमी तिथि आज पूरा दिन पार कर कल सुबह 5 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 6 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कि कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।

Utpanna Ekadashi 2021: 30 नवंबर को है उत्पन्ना एकादशी, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा

मेष राशि

आज आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। अपने बच्चों के साथ खुशी के पल बिताएंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं उनके लिए दिन शुभ है, किसी बड़ी कंपनी से नौकरी के लिए कॉल आ सकता है। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृष राशि

आज अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करेंगे। किसी सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। मेहनत से किए गए काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज स्टूडेंट्स को नई गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपके अधूरे पड़े सरकारी काम निपट जाएंगे। कुछ नया काम करने के बारे में सोच-विचार करेंगे।भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशि

GEMINI
Image Source : INDIA TV मिथुन राशि 

आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। किसी घरेलू सामान की खरीदारी करनी पडे़गी। किसी से बातचीत करते समय शब्दों का ध्यान जरूर रखें। पारिवारिक विवादों का निपटारा होगा। महिलाएं रसोई घर में काम करते समय सावधानी बरतें। बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखें। ड्राई फ्रूट का व्यवसाय करने वाले लोगों को रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। 

कर्क राशि

आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के अविवाहित लोगों को लव प्रपोजल मिलेगा। आने वाले समय में आपकी महत्वाकांक्षाएं और बढ़ेंगी। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको जल्द ही मिलेंगी। आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा जिसे पूरा करने में सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

सिंह राशि

leo
Image Source : INDIA TV सिंह राशि 

आज आपका काम समय से पूरा हो जाने की वजह से आप रिलेक्स महसूस करेंगे। किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएंगे। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदा दिलाएंगी। इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति ठीक रहेगी। मित्रों और परिजनों के लिए समय निकालेंगे।

कन्या राशि

आज आप अपने माता-पिता के साथ शॉपिंग के लिए जाएंगे, वहां आपको अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। इस राशि के जो लोग टूर एंड ट्रेवल से जुड़े हैं उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। परिवार में किसी बड़े काम की जिम्मेदारी संभालने को मिलेगी जिसमें आप सफल भी रहेंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी। लोग आपके मेहनत की सराहना करेंगे।

तुला राशि

libra
Image Source : INDIA TV तुला राशि 

आज आप जिस भी काम को करना चाहेंगे वो आराम से पूरा हो जाएगा। दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने का मौका

मिलेगा। अपने कार्यों को सही ढंग से करने के लिए नई योजना बनाएंगे। अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिए समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। दामपत्य जीवन में खुशियों की बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक राशि

आज आपके काम समय से पूरा होते जाएंगे। कोई भी कार्य करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। इससे आपको लाभ होगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा बदलेगी। उधार लेन-देन से बचना चाहिए। आज आपको नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखना चाहिए। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी।

धनु राशि

आज माता-पिता अपने बच्चों के साथ कहीं आस-पास पिकनिक स्पॉट पर जाने का मन बनाएंगे। किसी समारोह में जाने की प्लानिंग भी करेंगे। ऑफिस में माहौल अनुकूल रहने वाला है। बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। अपना खान-पान ठीक रखना चाहिए। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। लवमेट्स एक दूसरे पर भरोसा बनाए रखें।

मकर राशि

आज बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। पहले की गई मेहनत का फल जरूर मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा। लोग आपसे काम सीखना चाहेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे। ऑफिस के काम में बॉस से वाहवाही मिलेगी।

कुंभ राशि

AQUARIUS
Image Source : INDIA TVकुंभ राशि 

आज आपका कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जाएगा। शाम को परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे। कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। कुछ नई जिम्मेदारियां आएंगी जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभाएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा।

मीन राशि

आप अपना ज्यादा समय परिवारवालों के साथ बिताएंगे। आज आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा कठिन हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। ऑफिस में आपके पास ज्यादा काम रहेगा। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी लाइफ में बेहतर बदलाव होंगे। कोई पुराना दोस्त आपसे मिलने घर आ सकता है। कार्यों में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। 

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

Chanakya Niti: अगर यहां पैसा खर्च करने में की कंजूसी तो बाद में हो सकता है पछतावा

Vastu Tips: पश्चिम दिशा की ओर कभी भी सिर करके न सोएं, जानिए कारण

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement