1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 28 सितंबर 2021: मेष राशि वाले स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा, जानें अन्य का हाल

राशिफल 28 सितंबर 2021: मेष राशि वाले स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा, जानें अन्य का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 27, 2021 05:53 pm IST,  Updated : Sep 27, 2021 05:53 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

राशिफल 28 सितंबर 2021- India TV Hindi
राशिफल 28 सितंबर 2021 Image Source : INDIA TV

आज अश्विनी कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और मंगलवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज शाम 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। आज सप्तमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। आज सुबह सूर्योदय से लेकर शाम 6 बजकर 16 मिनट तक द्विपुष्कर योग रहेगा। आज रात 8 बजकर 44 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि

आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। साथ ही आई. टी से जुड़े स्टूडेंट्स को भी लाभ की प्राप्ति होगी। आज कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। बिजनेसमेन को बेहतर अपॉर्चुनिटी मिलेगी।

वृष राशि

आज आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। छोटे बच्चे अपने दोस्तों के साथ पार्क में खेलने जायेंगे। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। इस राशि के जिन लोगों का रेस्टोरेंट्स है, उनके धन में वृद्धि होने की संभावना है। आज उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। करियर में आपको बड़ी सफलता हासिल होगी। साथ ही आपका सकारात्मक रवैया करियर में आपको बेहतरी दिलाएगा।

मिथुन राशि

gemini
Image Source : INDIA TVमिथुन राशि  

आज आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ायेंगे। जो छात्र फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे हैं, उन्हें आज कुछ नया डिजाइन करने को मिल सकता है। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।

कर्क राशि

आज आपको आर्थिक रूप से अपने सगे-संबंधियों से मदद मिलेगी। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको नकारात्मक सोच से बचना होगा। परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बनायेंगे। आज लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डालेगी।

सिंह राशि

leo
Image Source : INDIA TVसिंह राशि

आज आपका खुशनुमा व्यवहार घर में बहुत ही अच्छा माहौल बना देगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। आज आपके मनोबल में वृद्धि होगी।

कन्या राशि

आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। साथ ही आपको तरक्की के कई अवसर भी मिलेंगे। आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। कोई नया काम करने के लिए सोचेंगे। कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट में आ रही प्रॉब्लम का हल आज मिल जायेगा।

तुला राशि

libra
Image Source : INDIA TVतुला राशि

आज आप माता-पिता के साथ मंदिर के दर्शन के लिए जायेंगे। परिवार का माहौल भी खुशनुमा बन रहेगा। आज आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। आज आप अपने कार्यों को पूरा करने में बहुत बिजी रहेंगे। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी। आप उन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

वृश्चिक राशि

आज कारोबारियों को धन लाभ होने की उम्मीद है। ऑफिस के काम की गति अच्छी रहेगी। आज जीवनसाथी को उनकी पसंद का कोई गिफ्ट देंगे। आज किसी वजह से दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम टल जायेगा। कोई जरूरी चीज आज आप कहीं रखकर भूल सकते हैं। आपको अपने सामान का खास ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि

sagittarius
Image Source : INDIA TVधनु राशि 

आज आपको बच्चों से कोई अच्छी खबर मिलेगी। इस राशि के जो लोग फ्रीलांसर हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप फल मिलेगा। नए व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। अगर आपकी बुक्स की शॉप है, तो आज आपकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी।

मकर राशि

आज आप कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको खुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं दूर हो जाएगी, साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है।

कुंभ राशि

Aquarius
Image Source : INDIA TVकुंभ राशि  

आज जीवनसाथी के सहयोग से कोई काम पूरा हो जायेगा। साथ ही उनकी बेहतर सलाह मिलने से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। टीचर्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी काम में सफलता मिलेगी। आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ फील करेंगे। आज आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

मीन राशि

आज मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आर्ट्स स्टूडेंट्स को टीचर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ दिनों से किसी विषय में आ रही समस्या आज आसानी से सॉल्व हो जायेगी। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

अक्टूबर माह में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट, जानें कब है नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ?

Navratri 2021: कब से शुरू हो रही है नवरात्रि? जानिए तिथियां और कलश स्थापना का समय 

Vastu Tips: कर्ज से पाना चाहते हैं छुटकारा तो आज ही अपनाएं ये वास्तु उपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल