1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 नवंबर: इस सप्ताह सूर्य और गुरु का शुभ संयोग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धनलाभ

साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 नवंबर: इस सप्ताह सूर्य और गुरु का शुभ संयोग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धनलाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 13, 2018 07:00 pm IST,  Updated : Nov 13, 2018 07:00 pm IST

साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 नवंबर: इस सप्ताह सूर्श राशि परिवर्तन करेगा। जो कि वृश्चिक राशि से आकर गुरु राशि पर जाएगा। गुरु इन दिनों वैसे भी अस्त में चले गए है। जिसके कारण हर राशि पर इसका प्रभाव पड़ेगा। जानिए नवंबर का यह सप्ताह कैसा बीतेगा।

Weekly Horoscope- India TV Hindi
Weekly Horoscope Image Source : PINTEREST

धर्म डेस्क: इस सप्ताह सूर्श राशि परिवर्तन करेगा। जो कि वृश्चिक राशि से आकर गुरु राशि पर जाएगा। गुरु इन दिनों वैसे भी अस्त में चले गए है। जिसके कारण हर राशि पर इसका प्रभाव पड़ेगा। जानिए  नवंबर का यह सप्ताह कैसा बीतेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिये चंद्रमा का गोचर सप्ताह के शुरुआती दिन भाग्य स्थान में रहेगा जहां वे शनि के साथ विषयोग बना रहे हैं। यह सप्ताह आपके लिये मिले जुले परिणाम लेकर आ सकता है। इस हफ्ते भाग्य के भरोसे न बैठें आपकी मेहनत ही आपको सफलता दिला सकती है। कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी हो सकता है फिलहाल आपको अपेक्षित परिणाम न मिलें लेकिन धैर्य से काम लें।

आगे चलकर यही मेहनत रंग भी ला सकती है। इसके पश्चात सप्ताह के मध्य तक चंद्रमा केतु के साथ कर्मभाव में रहेंगें। काम पर फोकस करने का प्रयास करें। आलस्य से जितना हो सके बचने का प्रयास करें। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा मंगल के साथ लाभ घर में रहेंगें जो कि आपके लिये काफी लाभकारी संकेत कर रहे हैं। (नवंबर माह में पड़ेगे धनतेरस, दीवाली, छठ पूजा सहित कई बड़े त्योहार, देखें पूरी लिस्ट)

सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा 12वें घर में धन निवेश के योग आपके लिये बना रहे हैं। खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इन्हीं दिनों में सूर्य आपके अष्टम भाव में प्रवेश करेंगें जो कि पिता तुल्य किसी व्यक्ति से मतभेद बढ़ने का संकेत कर रहे हैं। सेहत का भी आपको ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी।

वृष राशि
सप्ताह के आरंभ में अष्टम भाव में शनि के साथ चंद्रमा के होने से विषयोग बन रहा है जो कि स्वास्थ्य के मामले में अच्छे संकेत नहीं कर रहा। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा भाग्य स्थान में केतु के साथ होंगे। भाग्य का हो सकता है अपेक्षित सहयोग न मिले। इस समय केवल कर्म करें फल की चिंता न करें।

सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा कर्मभाव में रहेंगें। कामकाज का दबाव रह सकता है। अंतिम दिनों में चंद्रमा का गोचर लाभ घर में रहेगा। अपनी मेहनत का फल आपको इस समय मिल सकता है। कार्योन्नति की उम्मीद भी लगा सकते हैं। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती है।

सप्ताह के अंतिम दिनों में ही सूर्य जो कि नीच के होकर राशि स्वामी शुक्र के साथ छठे घर में गोचर कर रहे थे वह आपकी राशि से सप्तम भाव में आ जायेंगें। सेहत के मामले में हाल ही में आप किसी परेशानी से जूझ रहे थे तो उससे राहत मिल सकती है। लेकिन रोमांटिक लाइफ में आपके रिश्तों में गरमाहट आ सकती है। कोई ऐसी बात अपने पार्टनर से न कहें जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पंहुचे। (कुंडली के वह योग, जो आपको को बनाते हैं धनवान!, जानें इनके बारें में विस्तार से )

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल