1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 14 फरवरी: वृष राशि के जातकों को मिलेगी गुड न्यूज, जाने अन्य राशियों का हाल

राशिफल 14 फरवरी: वृष राशि के जातकों को मिलेगी गुड न्यूज, जाने अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 13, 2020 02:41 pm IST,  Updated : Feb 14, 2020 08:54 am IST

फाल्गुन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार का दिन है। षष्ठी तिथि शाम 6 बजकर 22 मिनट तक ही रहेगी, उसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी। । जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसी बीतेगा आपका दिन।

Horoscope 14 february 2020
Horoscope 14 february 2020

कुंभ राशि 
आज आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आज आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल होगा, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी| आप पूरे दिन नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। बिजनेस के किसी काम में कुछ जानकार लोगों से मदद मिलेगी| जिन लोगों की कॉस्मेटिक की शॉप है, उनके लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। आपकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियाँ दुगनी होगी। मंदिर में फल भेंट करें, आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

मीन राशि 
आज खुद को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की योजनाओं में सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के अंदर लंबे समय से चल रहे मामलों में आज फैसला आपके पक्ष में आएगा। किसी बड़े कानूनी सलाहकार की मदद भी आपको मिलगी, लेकिन घर के सदस्यों की सेहत के प्रति आपको थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। खासकर कि आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। आज समाज में आपकी एक अलग पहचान बनेगी। आपका कोई रुका हुआ काम आज पूरा होगा। मंदिर में दही भेंट करें, आपके साथ सब अच्छा होगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल