1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 7 मार्च: वृष राशि के जातकों का होगा रूका हुआ काम पूरा, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 7 मार्च: वृष राशि के जातकों का होगा रूका हुआ काम पूरा, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 06, 2020 02:43 pm IST,  Updated : Mar 07, 2020 09:19 am IST

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और शनिवार का दिन है। इसके साथ ही प्रदोष व्रत भी लग रहा है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 7 march 2020
Horoscope 7 march 2020

तुला राशि 
आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। कुछ लोगों के साथ वाद-विवाद होगा। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दिलाने वाला रहेगा। परफॉरमेंस के लिए आपको कोई बड़ा प्लेटफॉर्म मिलेगा|आपको किसी बड़े प्रोफेसर का सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा।  व्यापार में लाभ होगा| हनुमान जी को लड्डू काभोग लगायें,आज आपका मनोबल बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि 
आज दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे। पिता के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। आज आप कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे, और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व भी महसूस होगा। इस राशि के छात्रों को आज परिक्षा में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। किसी नए विषय की पढ़ाई शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। डाकौत को तेल का दान करें, प्रॉपर्टी खरीदने में आ रही दिक्कतें दूरहोंगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल