1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. फरवरी मासिक राशिफल 2019: इन राशि वाले जातक रहें सचेत, सेहत के लिए ठीक नहीं है ये महीना

फरवरी मासिक राशिफल 2019: इन राशि वाले जातक रहें सचेत, सेहत के लिए ठीक नहीं है ये महीना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 04, 2019 12:07 pm IST,  Updated : Feb 04, 2019 12:07 pm IST

फरवरी माह की शुरुआत हो चुकी है। इस बार हर राशि के जातकों के लिए यह माह खास है क्योंकि इस प्यार का महीना भी कहा जाता है। इस महीने के आरंभ में जहां शुक्र ग्रह की चाल मार्गी होगी। वहीं 6 फरवरी को मंगल धनु से मकर राशि पर प्रवेश करेगा।

राशिफल 2019- India TV Hindi
राशिफल 2019

नई दिल्ली: फरवरी माह की शुरुआत हो चुकी है। इस बार हर राशि के जातकों के लिए यह माह खास है क्योंकि इस प्यार का महीना भी कहा जाता है। इस महीने के आरंभ में जहां शुक्र ग्रह की चाल मार्गी होगी। वहीं 6 फरवरी को मंगल धनु से मकर राशि पर प्रवेश करेगा।

मेष राशि

मेष राशि: यह माह स्वास्थ्य के मामले में काफी अच्छा रहने वाला है। खान पान ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी वहीं लव लाइफ की बात करें तो समय अनुकूल नहीं लग रहा। अपने रिश्तों को संजीदा बनाए रखने के लिये आपको अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। दांपत्य जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर बने रहने की उम्मीद कर सकते हैं। बिजनेस के मामले में काफी अच्छा समय दिखाई दे रहा है। वहीं नौकरीशुदा जातकों को भी भाग्य का भरपूर साथ मिलने के आसार हैं। जिन जातकों को लंबे समय से करियर में ब्रेक मिलने का इंतजार है उन्हें भी खुश खबरी मिल सकती है। वहीं धन के मामले में भी समय लाभकारी रहेगा हालांकि खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण करने की आवश्यकता पड़ सकती है। 

वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिये यह माह स्वास्थ्य के मामले फरवरी का माह अनुकूल रहने के आसार नहीं है। ऐसे में स्वास्थ्य पर ध्यान दें, विशेषकर त्वचा व जोड़ों संबंधी परेशानियों से झूझना पड़ सकता है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो समय आपके लिये अच्छा दिखाई दे रहा है। जो जातक अभी तक सिंगल हैं और किसी के साथ एक नये रिश्ते की शुरुआत करना चाहते हैं उनके लिये भी समय सकारात्मक रहने वाला है। दांपत्य जीवन की बात करें तो अपने पार्टनर को कोई सरप्राइज़ देकर रोमांच बना सकते हैं। बिजनेस के मामले में समय आपके लिये लाभकारी है कोई रूकी हुई डील सिरे चढ़ सकती है। वहीं नौकरीशुदा जातकों के लिये समय काम के दबाव वाला रह सकता है। जो जातक लंबे समय से जॉब का वेट कर रहे हैं उनके लिये भी समय सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। धन के मामले में आपकी स्थिति अच्छी रहने वाली है हालांकि यह निर्भर करेगा कि आप खर्चों पर नियंत्रण कितना करते हैं। अनावश्यक खर्च से बचकर रहें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल