1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. फरवरी मासिक राशिफल 2019: इन राशि वाले जातक रहें सचेत, सेहत के लिए ठीक नहीं है ये महीना

फरवरी मासिक राशिफल 2019: इन राशि वाले जातक रहें सचेत, सेहत के लिए ठीक नहीं है ये महीना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 04, 2019 12:07 pm IST,  Updated : Feb 04, 2019 12:07 pm IST

फरवरी माह की शुरुआत हो चुकी है। इस बार हर राशि के जातकों के लिए यह माह खास है क्योंकि इस प्यार का महीना भी कहा जाता है। इस महीने के आरंभ में जहां शुक्र ग्रह की चाल मार्गी होगी। वहीं 6 फरवरी को मंगल धनु से मकर राशि पर प्रवेश करेगा।

राशिफल 2019
राशिफल 2019

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिये स्वास्थ्य के मामले में समय अच्छा रहने के आसार हैं। छोटी मोटी परेशानियों से झूझना पड़ सकता है। लेकिन ध्यान देंगें तो कोई परेशानी नहीं आयेगी। वहीं रोमांटिक लाइफ में समय आपके लिये बहुत अनुकूल नहीं जिससे हो सकता है आपका वेलेंटाइन बहुत अच्छा न जाये। वहीं शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन सामान्य बने रहने के आसार है। अपने रिश्ते में संजीदगी को बरकरार रखने के लिये छोटी छोटी खुशियों को सेलिब्रेट करना शुरु करें। करियर के मामले में अच्छा समय कहा जा सकता है। कुछ नया करना चाहते हैं तो बहुत ही शुभ समय हैं। नौकरीशुदा जातकों के लिये भी फरवरी माह का समय अनुकूल रहने की उम्मीद कर सकते हैं। बेरोजगार जातकों को भी इस इस माह में नौकरी मिल सकती है। धन के मामले में नये लाभ के योग आपके लिये बन रहे हैं। कुल मिलाकर यह माह आपके लिये रोमांटिक मोर्चे पर थोड़ा ध्यान देने वाला है बाकि मामलों में समय अच्छा रहेगा। 

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिये स्वास्थ्य के मामले में फरवरी माह बहुत ही अच्छा कहा जा सकता है। यहीं से यदि अपनी फिटनेस पर भी काम करना शुरु करेंगें तो लंबे समय के लिये आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने के आसार बनेंगे। वहीं रोमांटिक लाइफ में कुछ उत्साहित नहीं है। अपने साथी के प्यार को पाने के लिये आपको एक्सट्रा एफर्ट लगाने होंगे। भविष्य में आपके लिये कुछ अच्छी संभावनाएं बने किसी नये रिश्ते की जमीन इस समय तैयार कर सकते हैं। वहीं शादीशुदा जीवन को सफल बनाने के लिये अपने क्रोध पर कंट्रोल करने की सोचें। बिजनेस के मामले में समय बहुत अनुकूल नहीं है विशेषकर नया व्यवसाय करने वालों के लिये उसमें भी जो किसी के साथ मिलकर साझेदारी में कुछ करना चाहते हैं उनके लिये अपेक्षित परिणाम मिलने के योग नहीं बन रहे। नौकरीशुदा जातकों के लिये फरवरी का माह काफी अच्छा रह सकता है। बेरोजगार जातकों के लिये भी रोजगार के अवसर बन रहे हैं। वहीं धन के मामले में भी समय अच्छा है। हां बिना सोचे समझे धन खर्च करने से बचें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल