1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. फरवरी मासिक राशिफल 2019: इन राशि वाले जातक रहें सचेत, सेहत के लिए ठीक नहीं है ये महीना

फरवरी मासिक राशिफल 2019: इन राशि वाले जातक रहें सचेत, सेहत के लिए ठीक नहीं है ये महीना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 04, 2019 12:07 pm IST,  Updated : Feb 04, 2019 12:07 pm IST

फरवरी माह की शुरुआत हो चुकी है। इस बार हर राशि के जातकों के लिए यह माह खास है क्योंकि इस प्यार का महीना भी कहा जाता है। इस महीने के आरंभ में जहां शुक्र ग्रह की चाल मार्गी होगी। वहीं 6 फरवरी को मंगल धनु से मकर राशि पर प्रवेश करेगा।

राशिफल 2019
राशिफल 2019

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिये फरवरी का महीना मिले जुले परिणाम लेकर आने वाला है। स्वास्थ्य की बात करें तो किसी तरह की लापरवाही न करें अन्यथा आपकी सेहत के लिये समस्या बढ़ सकती है। किसी भी तरह का संदेह आपको हो तो चैक अप जरुर करवाएं। रोमांटिक लाइफ में समय अच्छा कहा जा सकता है। अविवाहित जातकों के लिये विवाह के योग बन रहे हैं। जो जातक सिंगल हैं और रोमांटिक लाइफ की शुरुआत करना चाहते हैं उनके लिये भी समय अच्छे संकेत कर रहा है। वहीं दांपत्य जीवन में आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। एक दूसरे पर भरोसा करते हुए तालमेल बनाकर चलेंगें तो किसी तरह की दिक्कत आपको नहीं झेलनी पड़ेगी। करियर के मामले में व्यवसायी जातकों के लिये कार्यों की गति थोड़ी धीमी रह सकती है जिससे कार्य थोड़े विलंब से हो सकते हैं। धैर्य रखें आगे चलकर सब ठीक हो जायेगा। नौकरीशुदा जातकों के लिये भी समय मिले जुले परिणाम लेकर आने वाला है। पदोन्नति के लिये आपको अभी इंतजार करना पड़ेगा। जो जातक अभी तक बेरोजगार हैं उनके लिये भी फरवरी माह के अंत में जाकर जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। वहीं फाइनेंशियल कंडीशन की बात करें तो आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहने के आसार हैं। धन निवेश करने के मामले में आपको थोडा ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। 

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिये फरवरी का महीना स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा सचेत रहने का रहेगा। लंबे समय से जो जातक किसी परेशानी से झूझ रहे हैं आपकी लापरवाही से वह और भी लंबी चल सकती है। कुछ जातकों को बिमारी की आशंका हो सकती है जिससे वे परेशान रह सकते हैं। लव लाइफ की बात करें तो समय तो आपके साथ है भाग्य का साथ आपको मिल रहा है लेकिन परिजनों का साथ आपको हो सकता है अभी न मिले लेकिन इस समय धैर्य से काम लें। वहीं जो जातक अभी तक किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं है और जुड़ना चाहते हैं उन्हें भी अपने प्यार को इजहार करने का अवसर मिल सकता है। शादीशुदा जातकों को एक दूसरे पर विश्वास करके चलना होगा। किसी अन्य व्यक्ति के बहकावे में आकर अपने रिश्ते को नुक्सान पंहुचा सकते हैं। करियर के मामले में बिजनेस में धीमी गति से कार्यों का होना आपको परेशान कर सकता है। किसी नये कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो अभी इंतजार करना ही ठीक रहेगा। नौकरीशुदा जातक अपने काम पर ध्यान दें। यदि अधिकारियों की नज़र में आपका काम आया तो आपकी प्रमोशन की उम्मीद भी बन रही है। धन के मामले में स्थिति सामान्य बनी रहने के आसार हैं। खर्चे आपके बढ़ सकते हैं लेकिन यह अधिकांशत मांगलिक कार्यों में ही होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल