1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. फरवरी मासिक राशिफल 2019: इन राशि वाले जातक रहें सचेत, सेहत के लिए ठीक नहीं है ये महीना

फरवरी मासिक राशिफल 2019: इन राशि वाले जातक रहें सचेत, सेहत के लिए ठीक नहीं है ये महीना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 04, 2019 12:07 pm IST,  Updated : Feb 04, 2019 12:07 pm IST

फरवरी माह की शुरुआत हो चुकी है। इस बार हर राशि के जातकों के लिए यह माह खास है क्योंकि इस प्यार का महीना भी कहा जाता है। इस महीने के आरंभ में जहां शुक्र ग्रह की चाल मार्गी होगी। वहीं 6 फरवरी को मंगल धनु से मकर राशि पर प्रवेश करेगा।

राशिफल 2019
राशिफल 2019

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिये हेल्थ के मामले में समय काफी अनुकूल रहने के आसार हैं। जो लोग सेहत को लेकर किसी तरह के डाउट में हैं वे अपने डाउट को दूर कर सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में हो सकता है समय आपके अनुकूल न रहे। हालांकि जिन जातकों की प्रेम कहानी अभी शुरु हो रही है उनके लिये समय अच्छा कहा जा सकता है। वहीं दांपत्य जीवन में रिश्ते बेहतर करने के लिये अपने प्रयास जारी रखें। करियर की बात करें तो व्यवसायी जातकों के लिये फिलहाल समय अनुकूल नहीं है। जो जातक कुछ नया शुरु करना चाहते हैं अभी थोड़ा इंतजार करें। नौकरीशुदा जातकों के लिये बहुत अच्छा समय हैं। आपके कद, पद व वेतन में वृद्धि होने की उम्मीद कर सकते हैं। नौकरी विहिन जातक किसी रेफ्रेंस के माध्यम से नौकरी ज्वाइन कर सकते हैं। वहीं फाइनेंशियल कंडीशन की बात करें तो समय आपके लिये मिला जुला रहेगा। धन व्यय करने के मामले में विवेकपूर्ण निर्णय लें। व्यवासीय जातक निवेश करने से फिलहाल बचें तो बेहतर रहेगा। 

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिये स्वास्थ्य के मामले में रक्त संबंधी पीड़ा से झूझ रहे जातकों के लिये ध्यान रखने का समय रहेगा। बाकि आपका स्वास्थ्य सामान्य रहने की उम्मीद कर सकते हैं। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो फरवरी का महीना आपके लिये बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। अपने पार्टनर को लेकर आप डाउट की स्थिति में हो सकते हैं। नये रिश्ते की शुरुआत करने इच्छुक जातकों को भी अभी शुभ समय का इतंजार करने की आवश्यकता रहेगी। वहीं दांपत्य जीवन सामान्य बने रहने के आसार हैं। किसी तरह के मनमुटाव के योग नजर नहीं आ रहे। किसी के बहकावे में न आयें। करियर के मामले में व्यवसायी जातकों के लिये फरवरी माह काफी अच्छा है। जो नौकरीशुदा जातक जॉब चेंज के इच्छुक हैं उनके लिये अभी समय सही नहीं है आपको अभी इंतजार करना पड़ेगा। जो जातक बेरोजगार हैं उन्हें भी सही समय के लिये थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। धन की बात करें तो व्यवसायी जातकों के लिये नये धन लाभ के संकेत बन रहे हैं। नौकरीशुदा जातकों के लिये सामान्य आर्थिक हालात बने रहें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल