1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 जून: मिथुन राशि में हो रहा है ये बड़ा फेरबदल, जानें बाकी राशियों का कैसा गुजरेगा ये सप्ताह

साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 जून: मिथुन राशि में हो रहा है ये बड़ा फेरबदल, जानें बाकी राशियों का कैसा गुजरेगा ये सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 17, 2019 09:33 am IST,  Updated : Jun 17, 2019 10:05 am IST

इस सप्ताह आपको व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों ही क्षेत्रों में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि

कुंभ राशि: इस सप्ताह आपका प्रेम जीवन आपकी प्रथमिकता रहेगा। साथी के साथ कही घूमने जा सकते है लेकिन इससे आपकी जेब थोड़ी ढ़ीली हो सकती है। लेकिन परेशान न हो, जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति मे सुधार होने के आसार हैं। व्यवसायी जातकों को हो सकता है इस सप्ताह अपेक्षानुसार लाभ न मिले। अगर आप किसी संकट मे फंस गए हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या करें, क्या न करें तो ऐसे में किसी अनुभवी मित्र या विशेषज्ञ से सुझाव लेना फायदेमंद हो सकता है। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिये मिले जुले परिणाम लेकर आने वाला रहेगा। 

मीन राशि: इस सप्ताह कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है जिससे आपका स्वभाव प्रसन्नचित बने रहने के आसार हैं। अपने जीवन के हर पहलु में एक सुखद परिवर्तन को इस समय आप महसूस कर सकते हैं। व्यवसायिक स्तर पर भी यह सप्ताह आपके लिये काफी रोमांचक हो सकता है। संभव है किसी ऐसे संकट से आप उभर जायें जिसकी आपको उम्मीद न हो। प्रेम जीवन के लिहाज से भी यह समय आपके लिये काफी अच्छा है जीवनसाथी का अपेक्षित सहयोग आपको मिल सकता है। अविवाहित और प्रेम से वंचित जातकों में से कुछ को अपनी मंजिल भी मिल सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल