1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 जून: मिथुन राशि में हो रहा है ये बड़ा फेरबदल, जानें बाकी राशियों का कैसा गुजरेगा ये सप्ताह

साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 जून: मिथुन राशि में हो रहा है ये बड़ा फेरबदल, जानें बाकी राशियों का कैसा गुजरेगा ये सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 17, 2019 09:33 am IST,  Updated : Jun 17, 2019 10:05 am IST

इस सप्ताह आपको व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों ही क्षेत्रों में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि
धनु राशि

धनु राशि: इस सप्ताह निजी जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिनसे आपका तनाव भी बढ़ सकता है। इसकी वजह काम और निजी जीवन के बीच संतुलन की कमी भी हो सकती है। हो सकता है मानसिक शांति के लिये आपका रुझान आध्यात्मिकता की ओर भी हो। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बेहतर होने की उम्मीद कर सकते हैं लेकिन साथ ही प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहें और कार्य में किसी भी प्रकार की चूक करने से बचें। साथी को विश्वास में लेने के लिये अपनी समस्याएं उसके साथ सांझा करें तो आपका रोमांटिक जीवन भी पटरी पर लौट सकता है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है संयम और सतर्कता से इस सप्ताह को तमाम परेशानियों के बीच भी आप खुशहाल बना सकते हैं। 

और अधिक जानकारी के लिये आज ही हमारे ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें 

मकर राशि: इस सप्ताह आप किसी छोटे तनाव से परेशान हो सकते है। खेलकूद और दूसरे कार्यो में भी आपके व्यस्त रहने के आसार हैं, मस्ती के मूड में रहकर आप अपने छोटे-मोटे तनावों से निजात पा सकते हैं। कार्यस्थल पर कोई खास दबाव न होने के कारण आप समय का पूरा लाभ उठा सकते हैं और अपने रोमांटिक जीवन का आनंद उठा सकते हैं। सप्ताहांत पर आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। यदि यात्रा का कार्यक्रम है तो सावधानी बरतें दुर्घटना की संभावनाएं हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन साथ ही खर्चों में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल