1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 जून: मिथुन राशि में हो रहा है ये बड़ा फेरबदल, जानें बाकी राशियों का कैसा गुजरेगा ये सप्ताह

साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 जून: मिथुन राशि में हो रहा है ये बड़ा फेरबदल, जानें बाकी राशियों का कैसा गुजरेगा ये सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 17, 2019 09:33 am IST,  Updated : Jun 17, 2019 10:05 am IST

इस सप्ताह आपको व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों ही क्षेत्रों में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि: इस सप्ताह आप अपनी अच्छाइयों के कारण अपने आस-पास जानकारों के बीच आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं| अपने व्यक्तित्व से आप ना सिर्फ अपने करीबियों को प्रभावित करेंगे बल्कि आपका आकर्षण आपके दोस्तों की संख्या में भी इजाफा कर सकता है। सामाजिक समारोह में शिरकत करने का मौका मिल सकता है जिसमें आपकी प्रशंसा भी हो सकती है। लेकिन साथ ही आपको अपनी सेहत की ओर से भी सचेत रहने की आवश्यकता है। आपकी उपलब्धि से आपके अपने खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगें। व्यावसायिक रुप से परिस्थितियां सामान्य बनी रहने के आसर हैं, तय समय में लक्ष्यों को आसानी से पा सकते हैं। 

कर्क राशि: यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही सुखद एवं सरल रहने के आसर हैं| आप अपने अंदर एक नई उर्जा को महसूस करेंगें। कार्यस्थल पर भी बेहतरीन प्रदर्शन कर सबको प्रभावित कर सकते हैं| इस समय किसी भी योजना में आप निवेश करने का मन बना रहे हैं तो बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद कर सकते हैं| आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होने व अनेपक्षित स्रोतों से धन लाभ होने की प्रबल संभावनाएं है| किन्तु आपको अपने व्यक्तिगत जीवन की ओर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है| इस समय आपके या परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थय में गड़बड़ी हो सकती है| कुछ जातक अपने भविष्य को लेकर भी चिंतित हो सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल