1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 जून: मिथुन राशि में हो रहा है ये बड़ा फेरबदल, जानें बाकी राशियों का कैसा गुजरेगा ये सप्ताह

साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 जून: मिथुन राशि में हो रहा है ये बड़ा फेरबदल, जानें बाकी राशियों का कैसा गुजरेगा ये सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 17, 2019 09:33 am IST,  Updated : Jun 17, 2019 10:05 am IST

इस सप्ताह आपको व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों ही क्षेत्रों में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

horoscope- India TV Hindi
horoscope Image Source :

मेष राशि: इस सप्ताह आपको व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों ही क्षेत्रों में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपको सावधानी से कार्य करने की जरुरत है विशेषकर कागजी कार्रवाइयों को सतर्कता के साथ पूरा करें। आर्थिक रुप से आपकी स्थिति सामान्य रह सकती है और उसमें सुधार होने के आसार भी आपको नजर आ सकते हैं। रोमांटिक जीवन की अगर बात करें तो आपको अपने साथी से भरपूर सहयोग मिल सकता है लेकिन उसके लिये आपको भी अपने साथी की भावनाओं का खयाल रखने की आवश्यकता होगी। साथी के साथ लगातार बातचीत करते रहें और अपनी परेशानियों को उसके साथ सांझा करेंगें तो आपके संबंध और भी मजबूत हो सकते हैं। 

वृषभ राशि: इस सप्ताह आप अपने जीवन में कई महत्त्वपूर्ण परिवर्तन होने की अपेक्षा कर सकते है| किसी महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आपको बुलाया जा सकता है, यह कार्य सम्बंधित या फिर किसी दूसरी जगह जाने के बारे में हो सकता है| यदि पिछले कुछ समय से कोई कार्य लंबित है तो उसे पूरा करने के लिये भी यह सही समय है साथ ही निवेश करने के लिहाज से भी यह समय आपके लिये फायदेमंद हो सकता है। लेकिन इस सप्ताह आपके खर्चों में भी वृद्धि होने के पूरे आसार हैं| आपका प्रेम जीवन बहुत अच्छा रहने के आसार हैं, आपके जीवन में हो रहे बदलावों को लेकर आपके साथी में भी उत्साह रहेगा। परिजनों के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल