1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 जून: मिथुन राशि में हो रहा है ये बड़ा फेरबदल, जानें बाकी राशियों का कैसा गुजरेगा ये सप्ताह

साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 जून: मिथुन राशि में हो रहा है ये बड़ा फेरबदल, जानें बाकी राशियों का कैसा गुजरेगा ये सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 17, 2019 09:33 am IST,  Updated : Jun 17, 2019 10:05 am IST

इस सप्ताह आपको व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों ही क्षेत्रों में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि: हो सकता है पिछले कुछ समय से आप काम के दबाव के चलते अपने परिवार तक को समय न दे पा रहे हों, जिससे व्यक्तिगत स्तर पर आप काफी तनाव भी महसूस कर रहे हों और घरवाले भी आपसे शिकायत करते हों। लेकिन इस सप्ताह आपको सबके शिकवे दूर करने का अवसर मिलने के आसार हैं। कार्यस्थल के दबाव व तनाव से आपको राहत मिलने और परिजनों के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है। यदि आप व्यवसायी हैं और अपनी किसी नई परियोजना को सिरे चढ़ाने की सोच रहे हैं तो इससे बेहतर समय नहीं हो सकता। अपनी जेब ढ़ीली करने के लिये तैयार रहें क्योंकि खुशियों की कोई कीमत नहीं होती। 

कन्या राशि: परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं लग रही हैं, हो सकता है इस सप्ताह आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहे, जब आप कुछ और सोचते हैं और हो कुछ और जाता है और ऐसा बार-बार हो तो स्वभाव में नकारात्मकता आ ही जाती है। आपके लिये सुझाव है कि जितना हो सके इस सप्ताह संयम से काम लें और चाहे कैसी भी स्थिति हो आवेश में न आयें। कार्यस्थल पर किसी प्रकार की हड़बड़ी न दिखाएं और सिर्फ अपने काम से काम रखें। व्यवसायी जातक फिलहाल जो चल रहा है उसी पर ध्यान दें नई परियोजना की शुरुआत के लिये थोड़ा इंतजार करें। रोमांटिक जीवन का आनंद भी आपको तभी मिलने की उम्मीद है जब आप अपने साथी की भावनाओं को आहत न करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल