1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 26 दिसंबर: कुंभ राशि वालों को मिलेंगे तरक्की के नये साधन, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा दिन

राशिफल 26 दिसंबर: कुंभ राशि वालों को मिलेंगे तरक्की के नये साधन, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा दिन

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 25, 2020 08:03 pm IST,  Updated : Dec 25, 2020 08:07 pm IST

शनिवार यानि 26 दिसंबर को मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस द्वादशी को 'अखण्ड द्वादशी' के नाम से जाना जाता। ये द्वादशी सभी राशि जातक के लिए भी काफी महत्तवपूर्ण है।

राशिफल 26 दिसंबर- India TV Hindi
राशिफल 26 दिसंबर Image Source : INDIA TV

आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल भोर 4 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वादशी अखण्ड द्वादशी के नाम से जाना जाता है। आज दोपहर 3 बजकर 24 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा उसके बाद साध्य योग लग जाएगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 35 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा उसके बाद कृतिका नक्षत्र लग जाएगा जो कि कल दोपहर 1 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। आइए अब शुरू करते हैं सिलसिला राशिफल का। सबसे पहले बात, रोज की तरह आज भी, मेष राशि की।  

मेष राशि

मेष राशि वालों को आज बिजनेस में रूका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद भी मिलेगी। साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे। जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा, लेकिन ऑफिस में माहौल मिला-जुला रहेगा। सेहत में भी आज कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। आपकी किसी सहकर्मी के साथ अनबन की स्थिति बन सकती है। आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी। 

वार्षिक राशिफल 2021: धन, नौकरी, कारोबार को लेकर 5 राशियों के लिए बेहतरीन रहेगा नया साल, जानें अन्य का हाल

वृष राशि 

आज वृष राशि वालों के अच्छे व्यवहार से उनके आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम भी पूरे होने की संभावना है। आपको आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी। विद्या के क्षेत्र में आप आगे रहेंगे। भाई-बहनों के साथ रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। दाम्पत्य  जिवन में खुशहाली रहेगी।। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वाले आज परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। अचानक से कोई मददगार आपका अच्छा दोस्त बन सकता है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी,जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। 

कन्या राशि वार्षिक राशिफल 2021: नया साल आपके लिए लाएगा नई खुशियां, इस बात का रखना होगा ख्याल

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को आज थोड़ी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा होगा। आप जीवनसाथी के साथ बहार डिनर का प्लान बनायेंगे। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो छात्र विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं,उनके सपने साकार होंगे। आपको अपने किसी काम में परिवार का सहयोग मिलेगा। आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी। 

SINGH RASHI
Image Source : INDIA TV SINGH RASHI 

सिंह राशि

सिंह राशि वाले आज खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। माताएं आपने बच्चों को कहीं बहार पार्क मे घुमाने ले जायेंगी। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी करेंगे, आपका जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेगा। धन में वृद्धि होगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।  

कन्या राशि

कन्या राशि वाले आज सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल होंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। स्वास्थ्य में भी थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने सीनियर्स की मदद मिलेगी। आज आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा।  

TULA RASHI
Image Source : INDIA TV TULA RASHI 

तुला राशि 

तुला राशि वालों की आज कुछ अच्छे लोगों से  मुलाकात होगी जो दिन को और बेहतर बना देगी। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी हिल स्टेशन पर जाने की प्लानिंग  बना सकते है।अगर आप किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले उस विषय से जुड़े लोगो सेसलाह करना उचित रहेगा। आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को आज बिजनेस के क्षेत्र में कुछ नए लोगों से मदद मिलेगी। आपका सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आपके दिमाग में कोई नया आईडिया आयेगा। अगर आप कुछ दिनों से अपने पेट दर्द की समस्या से परेशान है, तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ वार्षिक राशिफल 2021: स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत, इन बातों का रखें ध्यान

धनु राशि 

धनु राशि वालों को आज जीवनसाथी के साथ बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आज कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है, लेकिन काम में सफलता जरूर मिलेगी। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आ आयेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आपका दिन बेहतर होगा। 

मकर राशि 

मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों को आज नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के साईंस स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम करने से आपको तनाव महसूस हो सकता है। कुछ कार्यों में ओवर कॉन्फिडेंस की स्थिति से आपको बचना चाहिए। किसी से मदद लेने में कोई बुराई नहीं है। आपके साथ सब अच्छा होगा।  

KUMBH RASHI
Image Source : INDIA TV KUMBH RASHI 

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को आज तरक्की के नये साधन मिलेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है। आप कुछ नयी उमंगों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिये बेहद लाभदायक रहेगा। आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी।  

मीन राशि 

मीन राशि वालों को आज बचपन के किसी दोस्त का फोन आयेगा। बात के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके अधूरे काम भी आज पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल रहेगी। आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के छात्र कोई नया कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। रूके हुए सारे काम पूरे होंगे।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल