1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 31 जनवरी 2018: चंद्र ग्रहण और पूर्णिमा के साथ खत्म हो रहा है माह, कुछ ऐसा बीतेगा आखिरी दिन

राशिफल 31 जनवरी 2018: चंद्र ग्रहण और पूर्णिमा के साथ खत्म हो रहा है माह, कुछ ऐसा बीतेगा आखिरी दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 30, 2018 08:19 pm IST,  Updated : Jan 30, 2018 08:19 pm IST

माघी पूर्णिमा के दिन पुष्य नक्षत्र होने से यह पूर्णिमा और भी महत्वपूर्ण हो गई है। साथ ही आज पूर्णिमा के दिन खग्रास चन्द्रग्रहण भी है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

aaj ka rashifal 31 january
aaj ka rashifal 31 january

मिथुन राशि
आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आज आप नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हो। दुकानदारों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। दो गुना कमाई होने के योग बन रहे है। संगीत में रुझान वालों को आज किसी फिल्म इंडस्ट्री से गाने का ऑफऱ मिल सकता है।

आज आप गरीबों की सहायता करोगे। जिससे आपके मन को सुकून की प्राप्ति होगी। आज ऑफिस मे बॉस आपके काम से खुश होकर आपको कोई उपहार देंगे। जुनियर आपसे काम सिखने आ सकते है। जरुरतमंद को भोजन कराएं।

कर्क राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। साथी को खुश करने के लिए कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आप आज जितना हो सकें दूसरों की राय लेकर ही किसी काम की शुरूआत करें सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

आपका एक गलत कदम आपको परेशानी में डाल सकता है। इस राशि वाले छात्रों के लिए आज का दिन थोड़ा मायूसी भरा होगा। हरी उर्द की दाल को जरूरत मंदो को दान करने पर आपकी परेशानियां दूर हो जाएगी और आप खुद को तनावरहित महसूस करेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल