1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 31 जनवरी 2018: चंद्र ग्रहण और पूर्णिमा के साथ खत्म हो रहा है माह, कुछ ऐसा बीतेगा आखिरी दिन

राशिफल 31 जनवरी 2018: चंद्र ग्रहण और पूर्णिमा के साथ खत्म हो रहा है माह, कुछ ऐसा बीतेगा आखिरी दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 30, 2018 08:19 pm IST,  Updated : Jan 30, 2018 08:19 pm IST

माघी पूर्णिमा के दिन पुष्य नक्षत्र होने से यह पूर्णिमा और भी महत्वपूर्ण हो गई है। साथ ही आज पूर्णिमा के दिन खग्रास चन्द्रग्रहण भी है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

aaj ka rashifal 31 january
aaj ka rashifal 31 january

धनु राशि  
मन आज अध्यात्मक की तरफ रहेगा। आज आप घर में कीर्तन भी करेंगी। पड़ोसियों के साथ मंदिर जाने की प्लांनिग बन सकती है। हालांकि कार्यस्‍थल पर परिवर्तन संभव है। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शाम को घर पर स्वादिष्ट भोजन का आन्नद मिलेगा।

व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। ऑफिस में आज आपको अच्छे कामों के लिए पदोन्नत भी किया जा सकता है, साथ ही आपकी सफलता दूसरों को प्रेरित करेगी। शाम को घर की चौखट पर दीपक जलाने से सुख सौभाग्य बना रहेगा ।

मकर राशि
आज आपका दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आप जिस काम को करें उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ करें। आज आपसे कई लोग मदद भी ले सकते हैं। आज आप लोगों को जरूरत के अनुसार ही सलाह दें। कई तरह की उलझनों और कामकाज में आप फंस सकते हैं। सभी के साथ प्यार से पेश आये। इस राशि वाले छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

किसी इंटरव्यू में जाना है तो आप जरूर जायें। आपकी बौद्धिक क्षमता आज आपको सफलता जरूर दिलाएगी। आज आप लोगों का स्वास्थ्य सही रहेगा। आज पान के पत्ते पर पूजा की सुपारी रख कर मंदिर में चढ़ाने से मानसिक सुख प्राप्त होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल