1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 31 जनवरी 2018: चंद्र ग्रहण और पूर्णिमा के साथ खत्म हो रहा है माह, कुछ ऐसा बीतेगा आखिरी दिन

राशिफल 31 जनवरी 2018: चंद्र ग्रहण और पूर्णिमा के साथ खत्म हो रहा है माह, कुछ ऐसा बीतेगा आखिरी दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 30, 2018 08:19 pm IST,  Updated : Jan 30, 2018 08:19 pm IST

माघी पूर्णिमा के दिन पुष्य नक्षत्र होने से यह पूर्णिमा और भी महत्वपूर्ण हो गई है। साथ ही आज पूर्णिमा के दिन खग्रास चन्द्रग्रहण भी है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

aaj ka rashifal 31 january
aaj ka rashifal 31 january

कुंभ राशि
आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस राशि वाले लोगों को बिजनेस में तरक्की के लिए नये रास्ते खुलेंगे। आज वाहनों को सावधानीपूर्वक चलाये। आज आपके जीवनसाथी के ननिहाल से कोई बड़ी खुशखबरी आ सकती है। आज आपके रूके हुए काम पूरे होने के आसार नजर आ रहे है।

आज आप सामने आई समस्याओं को हल आसानी से निकाल सकते है। आज आप अपने दोस्तों से मिलने उनके घर जा सकते है। आज आपको अपनी मेहनत के लिए पुरूस्कृत किया जा सकता हैं। आज घर से बाहर निकलने से पहले दही और चीनी खाकर निकलें इससे शुभ समाचार मिलने के योग बनेगें ।

मीन राशि
आज का दिन आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आज आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों से राहत मिलेगी । इस राशि के लोगों को आज संतान के की ओर से किसी निराशा से सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा आक्रामक होने के कारण भी आप करियर में आगे बढ़ने के मौके गंवा सकते हैं।

किसी की देखा-देखी करेंगे तो इसमें फंस सकते हैं। आपके दुश्मन आपके कामों में अड़चन डाल सकते हैं, इसलिये आज अपने दुश्मनों से दूरियां बनाकर रहें। इस राशि के इंजीनियर की आर्थिक स्थिति आज पहले से अच्छी रहेगी। आज आप किसी नए व्यवसाय को शुरू कर सकते है। केसर का तिलक लगाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल