1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 9 अगस्त को मंगल कर रहा है सिंह राशि में प्रवेश, इन राशियों के जीवन पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

9 अगस्त को मंगल कर रहा है सिंह राशि में प्रवेश, इन राशियों के जीवन पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 08, 2019 09:01 am IST,  Updated : Aug 08, 2019 10:31 am IST

9 अगस्त की सुबह 4 बजकर 47 मिनट से सिंह राशि में गोचर कर चुका है। ऐसे में निश्चित ही मंगल के इस गोचर का प्रभाव सिंह राशि पर पड़ेगा। जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव।

Mars Transit Leo Sun sign
Mars Transit Leo Sun sign

मिथुन राशि
आपकी जन्मपत्रिका के तीसरे भाव में मंगल का गोचर हुआ है। तीसरा भाव भाई-बहन, पराक्रम और प्रकाशन का कारक होता है। जिससे आप खुद में उत्साह और जोश की अनुभूति कर पाएंगे। ऐसे में शुभ फलों को प्राप्त करने और अशुभ फलों के प्रभाव से बचने के लिए आप हठ और अकड़ से बचे रहें। यानि आपको किसी भी स्थिति में जिद नहीं करनी चाहिए। इस उपाय से आप मंगल के शुभ फल प्राप्त कर सकेंगे।

कर्क राशि
आपकी जन्मपत्रिका के दूसरे भाव में मंगल का गोचर हुआ है। दूसरा भाव धन संपत्ति का कारक है लिहाज़ा अपनी आर्थिक स्थिति को और मजबूत करना चाहते हैं तो ध्यान रखें कि भूलकर भी अपने भाई का अपमान ना करें। हो सके तो समय-समय पर उनकी सहायता करते रहें। इससे मंगल के शुभ प्रभावों का फल आपको मिलता रहेगा। और अशुभ फलों के प्रभावों से भी आप बचे रहेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल