1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 9 अगस्त को मंगल कर रहा है सिंह राशि में प्रवेश, इन राशियों के जीवन पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

9 अगस्त को मंगल कर रहा है सिंह राशि में प्रवेश, इन राशियों के जीवन पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 08, 2019 09:01 am IST,  Updated : Aug 08, 2019 10:31 am IST

9 अगस्त की सुबह 4 बजकर 47 मिनट से सिंह राशि में गोचर कर चुका है। ऐसे में निश्चित ही मंगल के इस गोचर का प्रभाव सिंह राशि पर पड़ेगा। जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव।

Mars Transit Leo Sun sign
Mars Transit Leo Sun sign

तुला राशि
मंगल का गोचर आपकी जन्मपत्रिका के 11वें भाव में हुआ है। ग्यारहवां भाव आय भाव भी कहलाता है लिहाज़ा इस भाव में मंगल का गोचर शुभ फल देने वाला होगा। इन शुभ फलों को बनाए रखने के लिए आपको दही का दान मंदिर में करना चाहिए। खासतौर से मंगलवार के दिन ये उपाय जरूर करें। इससे मंगल के शुभ प्रभाव आपको सदैव प्राप्त होंगे। और अशुभ प्रभावों से आप बचे रहेंगे।

वृश्चिक राशि
आपकी जन्मपत्रिका में मंगल का गोचर दसवें भाव में हुआ है। इससे आपको आपकी मेहनत का परिणाम अवश्य मिलेगा। ऐसे में शुभ फलों की प्राप्ति और अशुभ फलों के प्रभाव से बचने के लिए हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाना चाहिए। खासतौर से मंगलवार के दिन ये उपाय जरूर करें। इससे आप मंगल के शुभ फलों की प्राप्ति के साथ साथ अशुभ फलों के प्रभाव से भी बचे रहेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल