1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज बुध होगा कुंभ राशि में मार्गी, इन 5 राशियों के जातक रहें थोड़ा संभलकर

आज बुध होगा कुंभ राशि में मार्गी, इन 5 राशियों के जातक रहें थोड़ा संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 25, 2019 03:41 pm IST,  Updated : Mar 27, 2019 02:06 pm IST

आज  शाम 07:29 पर बुध कुंभ राशि में मार्गी हो जायेंगे और 11 अप्रैल को पूरा दिन पार करके अगली सुबह 04:22 तक बुध कुंभ राशि में ही रहेंगे। उसके बाद मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

 mercury transit  aquarius in 28 march 2019 know what effects in your zodiac horoscope
mercury transit  aquarius in 28 march 2019 know what effects in your zodiac horoscope

सिंह राशि
बुध आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे | बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाने में परेशानी आ सकती है। साथ ही परिवार के बाकी सदस्यों के साथ भी आपको अपने संबंध ठीक बनाये रखने के लिये अधिक कोशिशें करनी पड़ सकती हैं। पैसों के मामले में भी आपकी स्थिति ठीक-ठाक बनी रहेगी। अत: 11 अप्रैल तक बुध के अशुभ फलों से बचने के लिए और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए आपको मन्दिर में भिगोये हुए हरे मूंग का दान करना चाहिए। इससे आपके जीवन में सब कुछ अच्छा होगा |

कन्या राशि
बुध आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे | बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपके मुख से निकले हुए शब्द प्रभावशाली होंगे। दूसरे लोग भी आपसे बहुत प्रभावित होंगे।  आपका धैर्य आपको लाभ दिलाने में मदद करेगा। शिक्षा संबंधी कार्यों के साथ-साथ कृषि और लेखन कार्यों से भी आपको लाभ होगा | 11 अप्रैल तक आपके दोस्तों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आपके धन में भी बढ़ोतरी होना निश्चित है | अत: 11 अप्रैल तक बुध के शुभ फल प्राप्त करने के लिए घर की किसी महिला को हाथ में चांदी का छल्ला पहनना चाहिए। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल