1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज बुध होगा कुंभ राशि में मार्गी, इन 5 राशियों के जातक रहें थोड़ा संभलकर

आज बुध होगा कुंभ राशि में मार्गी, इन 5 राशियों के जातक रहें थोड़ा संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 25, 2019 03:41 pm IST,  Updated : Mar 27, 2019 02:06 pm IST

आज  शाम 07:29 पर बुध कुंभ राशि में मार्गी हो जायेंगे और 11 अप्रैल को पूरा दिन पार करके अगली सुबह 04:22 तक बुध कुंभ राशि में ही रहेंगे। उसके बाद मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

 mercury transit  aquarius in 28 march 2019 know what effects in your zodiac horoscope
mercury transit  aquarius in 28 march 2019 know what effects in your zodiac horoscope

धनु राशि
बुध आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे | बुध के इस गोचर के प्रभाव से  भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे | आपको अपने कार्यों में भाई-बहनों का हर तरह से सहयोग प्राप्त होगा | आप दूसरों के सामने अपनी बातों को अच्छी तरह रख पायेंगे | लोग आपकी बातों को त्वज्जों देंगे। आर्थिक रूप से भी आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर प्राप्त होगा। अत: 11 अप्रैल तक बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए रात को हरे मूंग भिगोकर अगले दिन सुबह जानवरों को खिला दें। इससे आपको अपने कार्यों में भाई-बहनों का साथ जरूर मिलगा।

मकर राशि
बुध आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे | बुध के इस गोचर के प्रभाव से आर्थिक रूप से किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | 11 अप्रैल तक आपको पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही व्यापार में वृद्धि के लिए आपको मेहनत जारी रखनी चाहिए | इस दौरान संतान सुख पाने के लिए आपको कोशिशें करनी पड़ सकती हैं। अतः 11 अप्रैल तक बुध के अशुभ फलों से बचने के लिए और शुभ फल प्राप्त करने के लिए आपको चांदी की कोई चीज़ धारण करनी चाहिए। इससे आपकी परेशानियाँ कम होंगी |

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल