1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज बुध होगा कुंभ राशि में मार्गी, इन 5 राशियों के जातक रहें थोड़ा संभलकर

आज बुध होगा कुंभ राशि में मार्गी, इन 5 राशियों के जातक रहें थोड़ा संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 25, 2019 03:41 pm IST,  Updated : Mar 27, 2019 02:06 pm IST

आज  शाम 07:29 पर बुध कुंभ राशि में मार्गी हो जायेंगे और 11 अप्रैल को पूरा दिन पार करके अगली सुबह 04:22 तक बुध कुंभ राशि में ही रहेंगे। उसके बाद मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

 mercury transit  aquarius in 28 march 2019 know what effects in your zodiac horoscope
mercury transit  aquarius in 28 march 2019 know what effects in your zodiac horoscope

कुंभ राशि
बुध आपके पहले स्थान पर गोचर करेंगे | बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको राजा के समान सुख प्राप्त होगा | आपको भरपूर यश-सम्मान मिलेगा। साथ ही आपको हर तरह के भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति में सहायता प्राप्त होगी | इसके अलावा जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और पैसों के मामले में आपको किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी | 11 अप्रैल तक इस राशि की महिलाओं के लिये भी स्थिति अच्छी रहेगी | आपको करियर में लाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही आपकी संतान को भी लाभ के अवसर मिलेंगे। अत: 11 अप्रैल तक बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए आपको हरे रंग के कपड़े पहनना अवॉयड करना चाहिए। साथ ही जितना हो सके, हरे रंग की चीज़ों का दान करना चाहिए। इससे आपके साथ सब कुछ अच्छा ही रहेगा।

मीन राशि
बुध आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे | बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको मेहनत के बल पर धन लाभ होगा | 11 अप्रैल तक आपको अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखना चाहिए, आपके लिये बेहतर रहेगा। इसके अलावा बहन, बुआ और मौसी के साथ आपके संबंध ठीक बने रहेंगे | पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से आपको सुख की प्राप्ति होगी। अत: 11 अप्रैल तक बुध के शुभ फलों की प्राप्ति के लिए और अशुभ फलों से बचने के लिए मंदिर में मिट्टी का घड़ा दान करें | इससे आपकी आर्थिक स्थिति तो ठीक रहेगी ही, साथ ही जीवनसाथी के साथ भी आपके रिश्ते बेहतर बने रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल