1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज बुध कर रहा है तुला राशि में प्रवेश, 4 राशियों का होगा भाग्योदय और 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

आज बुध कर रहा है तुला राशि में प्रवेश, 4 राशियों का होगा भाग्योदय और 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 02, 2018 07:29 pm IST,  Updated : Oct 05, 2018 06:48 pm IST

6 अक्टूबर को बुध अपनी उच्च राशि कन्या को छोड़कर तुला राशि में प्रवेश करेगा। है, जहां ये 2 नवंबर तक बने रहेंगें। बुध के गोचर का समय 12:51 रहेगा। इस दौरान सभी 12 राशियों को बुध कैसे प्रभावित करेंगें। जानें राशिनुसार आपकी राशि पर पड़ने वाले प्रभावों के बारें में।

Mercury transit libra on 6 october 2018
Mercury transit libra on 6 october 2018

कुंभ राशि
भाग्य स्थान में बुध का गोचर आपके लिये भाग्य का साथ मिलने के संकेत कर रहा है। हालांकि यह भी संभव है कि इस समय धार्मिक गतिविधियों की ओर आपका रूझान कम ही रहे। जीवन साथी का भरपूर समर्थन आपको प्राप्त होने के आसार हैं। जो अविवाहित प्रेमी जातक एक दूसरे के साथ परिणय सूत्र में बंधना चाहते हैं यानि विवाह रचाना चाहते हैं उनके लिये परिस्थितियां अनुकूल रह सकती हैं।

मीन
मीन राशि वालों के लिये बुध अष्टम भाव में प्रवेश कर रहे हैं। अनपेक्षित धन लाभ के योग आपके लिये बन रहे हैं। हो सकता है कोई पुराना विवाद सुलझने या न्यायालय का फैसला आपके हक में आने पर आपको यह लाभ मिले। इस समय आप अपने प्रतिद्वंदियों, प्रतिस्पर्धियों को मात देने का माद्दा भी रखते हैं। सामाजिक तौर पर भी आपको काफी प्रशंसा मिल सकती है। निर्धारित समय में आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल