1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज बुध कर रहा है वृश्चिक राशि पर प्रवेश, इन 7 राशियों में छा सकते है संकट के बादल

आज बुध कर रहा है वृश्चिक राशि पर प्रवेश, इन 7 राशियों में छा सकते है संकट के बादल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 22, 2018 05:56 pm IST,  Updated : Oct 25, 2018 06:48 pm IST

एक बार फिर  बुध तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगा। बुध ग्रह 26 अक्टूबर की रात 08 बजकर 46 मिनट पर और 1 जनवरी, 2019 मंगलवार के दिन सुबह 09 बजकर 49 तक, यानी लगभग 2 महीने 6 दिनों तक यहीं पर रहेंगे। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव।

Mercury transit scorpio
Mercury transit scorpio

मिथुन राशि

बुध आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपके दोस्त आपका सहयोग करेंगे। आपके मुंह से निकले हुए शब्द प्रभावशाली होंगे। अगर आप धैर्य रखेंगे, तो आपको अधिक लाभ की प्राप्ति होगी। आपको व्यापार में और शिक्षा संबंधी कार्यों से में भरपूर लाभ होगा। लेखन कार्यों और कृषि कार्यों से भी फायदा मिलेगा। किसी वाद-विवाद या झगड़ों में फैसला आपके पक्ष में होगा। अतः आज से लेकर 1 जनवरी, 2019 तक बुध के शुभ फल बनाये रखने के लिए 45 दिन तक गाय को हरा चारा खिलाएं। इससे आपकी स्थिति ठीक बनी रहेगी।

कर्क राशि

बुध आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपके पिता को कुछ परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में कुछ उतार- चढ़ाव आ सकते हैं। साथ ही गुरु से सहयोग पाने के लिये आपको कोशिशें करनी होंगी। अत: 1 जनवरी, 2019 तक बुध के अशुभ फलों से बचने के लिए और शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए ऊनी वस्त्र दान करें। आपके साथ सब बेहतर होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल