1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. March 2019 Monthly horoscope: मार्च महीने में बन रहा है अद्भुत संयोग, इन 6 राशियों पर रहेगा भगवान शिव की कृपा

March 2019 Monthly horoscope: मार्च महीने में बन रहा है अद्भुत संयोग, इन 6 राशियों पर रहेगा भगवान शिव की कृपा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 01, 2019 05:09 pm IST,  Updated : Mar 01, 2019 05:11 pm IST

March 2019 Monthly Horoscope: साल 2019 का तीसरा माह मार्च सभी राशियों के लिए अच्छा साबित होगा। इस माह महाशिवरात्रि के साथ-साथ होली जैसे पावन पर्व पड़ रहा है। जानें कैसे बीतेगा आपका यह माह।

Monthly horoscope 1 march 31 march 2019
Monthly horoscope 1 march 31 march 2019

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिये स्वास्थ्य के मामले में समय सामान्य बना रहेगा। यदि किसी तरह की परेशानी से झूझ रहे हैं तो शुरुआती सप्ताह के बाद सेहत में सुधार महसूस कर सकते हैं। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

आपस में गलतफहमियां बढ़ने के आसार हैं। जो जातक अभी तक सिंगल हैं और किसी के सामने अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं अभी इजहार नहीं इंतजार का समय है। शादीशुदा जातकों के लिये भी समय अनुकूल नहीं कहा जा सकता।

करियर की बात करें तो व्यवसायी जातकों के लिये अच्छा समय है। जो जातक नया बिजनेस शुरु करना चाहते हैं उनके लिये भी समय लाभकारी रह सकता है। नौकरीशुदा जातक भी तरक्की की उम्मीद कर सकते हैं जो जातक बेरोजगार हैं उन्हें भी रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

धन के मामले में स्थिति अच्छी तो है लेकिन धन भाव के स्वामी के कमजोर होने से लाभ में थोड़ी कमी रह सकती है। धन निवेश करने से पहले अच्छे से अपनी रिसर्च अवश्य कर लें।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिये स्वास्थ्य की बात करें तो आप इस माह काफी एनर्जैटिक यानि ऊर्जावान रहने वाले हैं। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा बस अपनी फिटनेस पर ध्यान देते रहें। रोमांटिक लाइफ भी आपकी अच्छी रहने के आसार हैं।

शुरुआती सप्ताह के पश्चात स्थिति और भी बेहतर होने की उम्मीद कर सकते हैं। जो जातक किसी खास के सामने अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं उन्हें शुरुआती सप्ताह तक इंतजार करना चाहिए उसके बाद का समय आपके लिये शुभ है। शादीशुदा जातकों के लिये समय अच्छा रहेगा लाइफ पार्टनर के साथ आपके रिश्ते मधुर रहने की उम्मीद कर सकते हैं।

करियर के मामले में व्यवसायी जातकों के लिये समय थोड़ा चुनौतिपूर्ण रहेगा, इस समय अपने आपको साबित करने की आवश्यकता पड़ेगी। नौकरीशुदा जातकों के लिये हालात सामान्य बने रहने के आसार हैं। बेरोजगार जातकों को भी मौका मिल सकता है लेकिन जो जातक किसी ड्रीम जॉब मिलने के इंतजार में हैं उन्हें थोड़ी और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है।

फाइनेंस के मामले में आपके लिये धन लाभ के योग बन रहे हैं। पिछले कुछ समय भविष्य के लिये धन संचित करने में परेशानी आ रही थी तो इस समय बात सिरे चढ़ सकती है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल