1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. March 2019 Monthly horoscope: मार्च महीने में बन रहा है अद्भुत संयोग, इन 6 राशियों पर रहेगा भगवान शिव की कृपा

March 2019 Monthly horoscope: मार्च महीने में बन रहा है अद्भुत संयोग, इन 6 राशियों पर रहेगा भगवान शिव की कृपा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 01, 2019 05:09 pm IST,  Updated : Mar 01, 2019 05:11 pm IST

March 2019 Monthly Horoscope: साल 2019 का तीसरा माह मार्च सभी राशियों के लिए अच्छा साबित होगा। इस माह महाशिवरात्रि के साथ-साथ होली जैसे पावन पर्व पड़ रहा है। जानें कैसे बीतेगा आपका यह माह।

Monthly horoscope 1 march 31 march 2019
Monthly horoscope 1 march 31 march 2019

धनु राशि
धनु राशि वालों को स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानियां बरतने की आवश्यकता है विशेषकर ज्वाइंट पेन की समस्या आपको रह सकती है। इसके लिये चिकित्सीय परामर्श अवश्य लें। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो समय यहां भी आपके लिये उत्साहजनक संकेत नहीं कर रहा।

जो जातक किसी खास को अपने दिल की बात कहना चाहते हैं उनके लिये भी फिलहाल समय सही नहीं है। शादीशुदा जातकों के लिये मार्च का महीना काफी अच्छा रहने के आसार हैं।

आपके रिश्तों में इस महीने प्यार प्रेम बना रहेगा। जिनकी अनबन चल रही है उनके लिये भी यह महीना रंगभरा रहने वाला है। करियर के मामले में व्यवसायी जातकों के लिये बहुत अच्छा समय है आपके लिये नये लाभ के संकेत मार्च के महीने में मिल रहे हैं। कार्योन्नति के योग भी आपके लिये बन रहे हैं। नौकरीशुदा जातकों के लिये भी समय ग्रोथ वाला रहने के आसार हैं।

फाइनेंशियली देखा जाए तो आपकी आर्थिक स्थिति इस महीने में मजबूत रहेगी। धन वृद्धि के आसार नज़र आ रहे हैं। यात्रा पर खर्च बढ़ सकता है लेकिन आपकी खुशी के आगे यह खर्च कुछ भी नहीं है।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिये मार्च महीने में स्वास्थ्य में सुधार होने के पूरे आसार बन रहे हैं जिससे आपके लिये हेल्थ के मामले में अच्छा समय कहा जा सकता है। लव लाइफ के लिये भी यह समय अनुकूल रहने वाला है।

जो जातक किसी खास तक अपना मैसेज पंहुचाना चाहते हैं उन्हें भी सकारात्मक जवाब मिल सकता है। विवाह के लिये प्रयासरत जातकों के लिये भी विवाह के योग बन रहे हैं।

दांपत्य जीवन की बात करें तो शुरुआती दिनों में समय मिलाजुला रहेगा लेकिन आगे चलकर जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।

करियर के मामले में व्यवसायी जातकों के लिये शुरुआत थोड़ी धीमी रह सकती है, लेकिन आगे बड़े लाभ के मिलने के आसार हैं, नौकरीशुदा जातकों के लिये अनुकूल समय कहा जा सकता है। लाभ मिलने के योग हैं। फाइनेंस के मामले में नये लाभ के संकेत आपके लिये बन रहे हैं। संचित धन में वृद्धि हो सकती है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल