1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. March 2019 Monthly horoscope: मार्च महीने में बन रहा है अद्भुत संयोग, इन 6 राशियों पर रहेगा भगवान शिव की कृपा

March 2019 Monthly horoscope: मार्च महीने में बन रहा है अद्भुत संयोग, इन 6 राशियों पर रहेगा भगवान शिव की कृपा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 01, 2019 05:09 pm IST,  Updated : Mar 01, 2019 05:11 pm IST

March 2019 Monthly Horoscope: साल 2019 का तीसरा माह मार्च सभी राशियों के लिए अच्छा साबित होगा। इस माह महाशिवरात्रि के साथ-साथ होली जैसे पावन पर्व पड़ रहा है। जानें कैसे बीतेगा आपका यह माह।

Monthly horoscope 1 march 31 march 2019
Monthly horoscope 1 march 31 march 2019

कुंभ राशि
हेल्थ के मामले में कुंभ राशि वालों के लिये समय अच्छा कहा जा सकता है हालांकि मानसिक तौर पर भय की आशंका लगातार बनी रह सकती है। लव के मामले में समय अनुकूल नहीं है। हो सकता है पार्टनर से आपकी जो अपेक्षाएं हैं वह पूरी न हों। यदि किसी के सामने अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो यह समय इसके लिये सही नहीं है।

शादीशुदा जातकों की लाइफ अच्छी रहने के आसार हैं हालांकि आपको भी किसी अन्य के प्रभाव में आने से बचने की आवश्यकता है ऐसा न हो कि किसी थर्ड पर्सन के बहकावे में आकर आप अपने हंसते खेलते जीवन में मुश्किलों को निमंत्रण दे बैठें।

करियर के मामले में व्यवसायी जातकों के लिये समय काफी अच्छा है। नौकरीशुदा जातकों के लिये हालात सामान्य बने रहने के आसार हैं। फाइनेंस की बात करें तो आपके लिये धन वृद्धि के योग इस माह में बन रहे हैं। हालांकि किसी को कर्ज़ के रूप में धन देना पड़े तो थोड़ा सतर्क रहें इस मामले में आपको नुक्सान भी उठाना पड़ सकता है।

मीन राशि
हेल्थ के मामले में मीन जातकों के लिये समय मिला जुला रहने के आसार हैं। इसलिये आपको अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, लापरवाही न बरतें। रोमांटिक लाइफ के लिये भी समय मिलाजुला रहेगा, जो जातक लव मैरिज के इच्छुक हैं उन्हें परिजनों का सहयोग हो सकता है न मिले।

शादीशुदा जातकों की लाइफ में यदि कोई परेशानी चल रही है तो उसमें सुधार की संभवानाएं फिलहाल थोड़ी कम हैं हालांकि आगे चलकर आप एक बेहतर लाइफ का आनंद भी ले सकते हैं। करियर के मामले में व्यवसायी जातकों के लिये समय अनुकूल नहीं है। कुछ नया करना चाहते हैं, बिजनेस को विस्तार देना चाहते हैं तो अभी आपको इंतजार करने की आवश्यकता है।

नौकरीशुदा जातकों पर काम का काफी दबाव रह सकता है। काम के दौरान सावधानी रखें कोई चूक आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पंहुचा सकती है। टारगेट पूरा करने में दिक्कत आ सकती है। ऑफिस की पोलिटिक्स से भी दूर ही रहें तो बेहतर रहेगा।

फाइनेंस के मामले में हालात सामान्य रह सकते हैं। आपके लिये अच्छी खबर यह है कि यदि आपने गत दिनों में प्रोपर्टी में कहीं निवेश किया है तो उसका लाभ आपको इस समय मिल सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल