1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. मासिक राशिफल: जानें अप्रैल माह आपकी किस्मत के सितारों के लिए अच्छा है या बुरा

मासिक राशिफल: जानें अप्रैल माह आपकी किस्मत के सितारों के लिए अच्छा है या बुरा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 01, 2019 01:03 pm IST,  Updated : Apr 01, 2019 01:03 pm IST

Monthly Horoscope April 2019: हिंदू पंचाग के अनुसार अप्रैल माह हिंदू नववर्ष का आखिरी माह है। इस महीने नववर्ष संवत् 2076 आरंभ हो रहा है। इसके साथ ही नवरात्र भी इसी माह पढ़ रहे है। जानें राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका अप्रैल माह।

2019 April Monthly Horoscope
2019 April Monthly Horoscope

तुला राशि
इस राशि के जातकों के लिए यह माह हेल्थ के मामले में परेशानी वाला हो सकता है। विशेषकर जातकों को लीवर संबंधी कोई दिक्कत हो सकती है। जिन जातकों को पहले से लीवर की कोई समस्या है तो लापरवाही न बरतें।

खान पान पर विशेष ध्यान दें। आपकी रोमांटिक लाइफ के लिए यह समय वैसे तो अनुकूल रहने के संकेत दे रहा है लेकिन जो जातक शादीशुदा हैं उन्हें अपनी लाइफ में उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बहकावे में आने से बचे। बिजनेस के मामले में समय अच्छा रहेगा, लाभ होने के पूरे आसार है। इस समय आप किसी खास क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं।

जो जातक नया व्यवसाय शुरु करना चाहते हैं, उनके लिहाज से भी अच्छा समय है। नौकरीशुदा जातकों के लिये भी समय सही है। जो जातक नए जॉब की तलाश में हैं उन्हें भी सफलता हाथ लग सकती है। बस थोड़ा ध्यान देकर अपने प्रदर्शन में सुधार करने की आवश्यतका है।

इस माह में आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने की उम्मीद कर सकते हैं। कहीं फसा हुआ धन मिल सकता है। किसी बड़े धन लाभ की उम्मीद भी अप्रैल माह में कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों के लिए यह माह सेहत के मामले में अच्छा रहने वाला है। पिछले कुछ समय से किसी बिमारी से पीड़ित हैं तो इस समय राहत मिल सकती है। हां आपको एक बात का ध्यान रखना है कि यदि कोई सर्जरी होनी है तो उसे टालने का प्रयास न करें और डॉक्टरों की सलाह मानने में लापरवाही करने से बचें।

यह माह आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लेकिन जातक को लव मैरिज़ के मामले में हो सकता है कि फिलहाल घर वाले साथ न दें, जो जातक अपनी लव लाइफ की ताजा शुरुआत करने जा रहे हैं उन्हें इस समय थोड़ा होल्ड पर रहने की आवश्यकता है। यानि अपने दिल की बात कहने में किसी तरह की जल्दबाजी न करें। अन्यथा आपको इसके विपरित परिणाम मिल सकते हैं।

व्यवसायी जातकों के लिये समय मिले-जुले रहने के आसार हैं, किसी नई परियोजना में निवेश करना चाहते हैं, कोई नया काम शुरु करना चाहते हैं फिलहाल शुभ समय नहीं है थोड़ा इंतजार करें, लालच में न आएं।

वहीं नौकरीशुदा जातकों के लिये समय अच्छा है तरक्की के योग बना रहा है। लेकिन हो सकता आप पर थोड़ा काम का प्रेशर बढ़े, जिससे आप असहजता का अनुभव कर सकते हैं।

काम पर फोकस बनाएं रखें अंत में बेहतर परिणाम प्राप्त होगें। फाइनेंस के मामले में स्थिति पहले से बेहतर होने के आसार हैं हालांकि मांगलिक कार्यों में धन व्यय के योग भी बन रहे हैं आपके लिये सलाह है कि अपनी हैसियत के अनुसार ही खर्च करें तो बेहतर रहेगा।

 अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल