1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. मासिक राशिफल: जानें अप्रैल माह आपकी किस्मत के सितारों के लिए अच्छा है या बुरा

मासिक राशिफल: जानें अप्रैल माह आपकी किस्मत के सितारों के लिए अच्छा है या बुरा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 01, 2019 01:03 pm IST,  Updated : Apr 01, 2019 01:03 pm IST

Monthly Horoscope April 2019: हिंदू पंचाग के अनुसार अप्रैल माह हिंदू नववर्ष का आखिरी माह है। इस महीने नववर्ष संवत् 2076 आरंभ हो रहा है। इसके साथ ही नवरात्र भी इसी माह पढ़ रहे है। जानें राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका अप्रैल माह।

2019 April Monthly Horoscope
2019 April Monthly Horoscope

कुंभ राशि
इस राशि के जातको के लिए सेहत के मामले में समय बहुत बढ़िया है समस्याओं से निजात मिल सकती है। लेकिन सावधानी बरतनी जरूरी है। कुंभ राशि के जातकों का रोमांटिक लाइफ की बात करें तो यह समय जातकों के लिये कन्फ्यूजन दूर करने का है, इस समय आपको निर्णय लेना चाहिए। साथी से मिलकर सारे मतभेद दूर करने का प्रयास करें।

सफलता मिलने के आसार अधिक हैं। जो जातक प्रपोज करने का प्लान बना रहे हैं सबसे पहले वे आकर्षण व प्यार के बीच के अंतर को भी जान लें तो बेहतर रहेगा। शादीशुदा जातकों के लिये समय अच्छा रहने के आसार हैं। साथी से हुए अनबन भी समाप्त हो सकते हैं। थोड़ा समय लें और अपनी बात विनम्रता से रखें। यह समय नौकरीशुदा जातकों से लेकर व्यवसायी जातकों तक सभी के लिये अच्छा कहा जा सकता है।

करियर में ग्रोथ की उम्मीद इस माह में आप लगा सकते हैं। लेकिन अतिउत्साह से बचे। किसी के चढ़ावे में आकर गलत कदम न उठाएं। फाइनेंस के मामले में समय अच्छा है, माह के मध्य में संचित धन में से कुछ धन खर्च भी करना पड़ सकता है। लेकिन माह के अंत तक धन लाभ होने का योग बनता दिखाई दे रहा है।

मीन राशि
इस राशि के जातकों के लिए सेहत के मामले में यह समय सामान्य बने रहने के आसार हैं। लेकिन गर्म चीज़ों से दूरी बनाएं रखें तो बेहतर रहेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह समय मीन राशि के जातको के लिये अनुकूल कहा जा सकता है। फिर भी आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

जो जातक नई शुरूआक करने की सोच रहे हैं वो अपने पार्टनर को दिल की बात बता सकते हैं। इस माह में विवाहित जातक किसी कारणवश अपने पार्टनर से दूर रह सकते हैं उन्हें उनकी कमी इस समय खल सकती है। लेकिन धैर्य से काम लें, आने वाला समय आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है।

जो जातक व्यवसाय में लंबे समय से किसी तरह की ग्रोथ नहीं देख पा रहे उन्हें अपनी लाइन चेंज करनी पड़ सकती है, नये कार्य में लाभ मिल सकता है।

नौकरीशुदा जातकों पर काम का दबाव बढ़ सकता है, जिसके चलते मन विचलित हो सकता है। विश्वास से काम करें, लाभ अवश्य होगा। जो जातक जॉब चेंज करने के इच्छुक हैं उन्हें अवसर मिल सकते हैं।

फाइनेंस के मामले में लाभ के नये संकेत बन रहे हैं। निवेश योजनाओं में धन लगा सकते हैं, क्योंकि धन वृद्धि के संकेत अप्रैल माह आपके लिये कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल