1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. मासिक राशिफल, मई 2019: मेष से मीन तक, शनि, सू्र्य सहित कई ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, जानें अपनी राशि पर असर

मासिक राशिफल, मई 2019: मेष से मीन तक, शनि, सू्र्य सहित कई ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, जानें अपनी राशि पर असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2019 01:47 pm IST,  Updated : May 01, 2019 01:48 pm IST

Monthly Horoscope May, 2019: मई माह में कई ग्रह अपना राशि परवर्तित कर रहे है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानें आपका कैसा बीतेगा ये माह।

Monthly Horoscope May 2019
Monthly Horoscope May 2019

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिये स्वास्थ्य के मामले में समय सामान्य रहने के आसार हैं। राशि स्वामी के लाभ स्थान में वक्री होने से आपको स्वास्थ्य का लाभ मिलने के आसार हैं। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो समय अनुकूल नहीं है।

अपने रिश्ते को लेकर असमंजस में रह सकते हैं। बेहतर रहेगा इस समय कोई निर्णय न लें। स्वयं को थोड़ा समय दें। क्योंकि कहते हैं समय के पास हर समाधान है। दांपत्य जीवन की बात करें तो अपनी क्रोध की प्रवृति पर थोड़ा नियंत्रण रखें इससे आपके रिश्ते में परेशानियां हो सकती हैं।

हो सकता है आप अपने पार्टनर की भावनाओं को आहत कर दें। कहीं और का गुस्सा अपने परिजनों पर न निकालें। इससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पंहुच सकती है।

करियर के मामले में बिजनेस करने वाले जातकों को लाभ मिल सकता है। टारगेट पूरे हो सकते हैं। जो जातक नई शुरुआत करने के इच्छुक हैं कर सकते हैं। नौकरीशुदा जातकों के लिये समय अनुकूल नहीं है। ऑफिस पॉलिटिक्स से थोड़ा सचेत रहें। शिकार हो सकते हैं। काम का दबाव बढ़ सकता है।

यदि प्रोमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आपको और इंतजार करना पड़ सकता है। फाइनेंस की बात करें तो लाभ स्थान में वक्र ग्रह होने से लाभ तो मिलेगा लेकिन उसकी गति थोड़ी धीमी रह सकती है। कुल मिलाकर आपके लिये यह माह अच्छा कहा जा सकता है।

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिये स्वास्थ्य के मामले में समय अनुकूल रहने के आसार हैं। गरमी से अपने आपको बचाकर रखें सेहत सामान्य बनी रहेगी। रोमांटिक लाइफ में भी रिश्तों में प्रेम बने रहने के आसार हैं। यदि अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। विवाहित जातकों के लिये भी किसी तरह से चिंता करने की बात नहीं है आपके दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी।

करियर की बात करें तो व्यवसायी जातकों के लिये अच्छा समय कहा जा सकता है। जो जातक नौकरी छोड़ स्वयं का बिजनेस या कोई स्टार्ट अप शुरु करने की सोच रहे हैं उनके लिये भी समय अनुकूल है लेकिन जिस क्षेत्र में काम शुरु करना चाहते हैं उसकी रिसर्च अच्छे से कर लें।

नौकरीशुदा जातकों को थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है। लंबे समय से परेशानी झेल रहे जातकों के लिये परिवर्तन का निर्णय लेने का समय है। बेरोजगार जातक अभी और परेशान रह सकते हैं। फाइनेंस के मामले में धन रुक-रुक कर आयेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। अपने बजट में रहकर ही खर्च करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल