1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. मासिक राशिफल, मई 2019: मेष से मीन तक, शनि, सू्र्य सहित कई ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, जानें अपनी राशि पर असर

मासिक राशिफल, मई 2019: मेष से मीन तक, शनि, सू्र्य सहित कई ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, जानें अपनी राशि पर असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2019 01:47 pm IST,  Updated : May 01, 2019 01:48 pm IST

Monthly Horoscope May, 2019: मई माह में कई ग्रह अपना राशि परवर्तित कर रहे है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानें आपका कैसा बीतेगा ये माह।

Monthly Horoscope May 2019
Monthly Horoscope May 2019

तुला राशि
स्वास्थ्य के मामले में इस महीने थोड़ा सचेत रहें। यदि कोई सर्जरी होनी है तो इसमें विलंब न करें। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही हानिकारक हो सकती है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आपके लिये यह समय अनुकूल नहीं है। कोई तीसरा व्यक्ति आपके बीच पैदा हुई गलतफहमियों का लाभ उठा सकता है।

जो जातक अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं उन्हें थोड़ा और समय लेना चाहिए, इस समय हो सकता है आपको अपेक्षित उत्तर न मिले। विवाहित जातकों का जीवन भी इस समय उतार-चढ़ाव भरा रहने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ नौंक-झौंक हो सकती है।

रिश्ते को लेकर मन अशांत रह सकता है। करियर की ओर से देखें तो आपके लिये बहुत ही सही समय कहा जा सकता है। कुछ नया करना चाहते हैं तो भी शुरुआत के लिये यह बेहतर समय है। इस समय आपको बिजनेस में लाभ व ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

नौकरीशुदा जातकों के लिये भी यह समय शुभ है पदोन्नति की उम्मीद कर सकते हैं। फाइनेंस के मामले में ग्रोथ के संकेत हैं। प्रोपर्टी संबंधी लेन-देन भी लाभकारी रह सकता है। सुख सुविधाओं पर धन खर्च भी इस समय कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिये हेल्थ के मामले में इस माह कुछ शुभ संकेत नहीं मिल रहे आपको सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी विशेषकर अपने खान-पान का ध्यान रखें। पेट संबंधी कोई परेशानी महसूस हो तो तुरंत चिकित्सीय परामर्श लें लापरवाही भारी पड़ सकती है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो समय आपके लिये अनुकूल कहा जा सकता है।

नई रिलेशनशिप भी शुरु कर सकते हैं। पार्टनर के साथ रिश्ते भी पहले से बेहतर होंगे। विवाहित जातकों के लिये भी समय शुभ संकेत कर रहा है यदि लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर दूरियां बढ़ी हुई हैं तो किसी बड़े बुजूर्ग, दोस्त या करीबी जानकार के हस्तक्षेप से दूरियों को समाप्त किया जा सकता है।

करियर के मामले में व्यवसायी जातकों के लिये समय अनुकूल कहा जा सकता है। व्यापार में विस्तार कर सकते हैं, नया बिजनेस शुरु करने के लिये भी समय सही है। नौकरीशुदा जातकों को भी इस महीने कोई खुशखबरी मिल सकती है।

हालांकि काम का दबाव रहेगा लेकिन अपनी सूझ-बूझ से आप मैनेज कर सकते हैं। जो जातक नौकरी की तलाश में हैं उनके लिये भी नौकरी के योग बन रहे हैं। फाइनेंस के मामले में लाभ के संकेत मिल रहे हैं। बजट संतुलित रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल