1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. मासिक राशिफल, मई 2019: मेष से मीन तक, शनि, सू्र्य सहित कई ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, जानें अपनी राशि पर असर

मासिक राशिफल, मई 2019: मेष से मीन तक, शनि, सू्र्य सहित कई ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, जानें अपनी राशि पर असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2019 01:47 pm IST,  Updated : May 01, 2019 01:48 pm IST

Monthly Horoscope May, 2019: मई माह में कई ग्रह अपना राशि परवर्तित कर रहे है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानें आपका कैसा बीतेगा ये माह।

Monthly Horoscope May 2019
Monthly Horoscope May 2019

मिथुन राशि
मिथुन जातकों के लिये स्वास्थ्य के मामले में मई महीना सतर्क रहने के संकेत कर रहा है विशेषकर अपने खान-पान का ध्यान रखेंगें तो सेहत भी अच्छी बनी रहेगी अन्यथा उदर संबंधी समस्याओं से आपको झूझना पड़ सकता है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो यह माह आपके लिये बहुत अच्छा है।

प्रेम विवाह के इच्छुक जातकों के लिये भी शुभ योग बन रहे हैं। आप रिश्ते की बात आगे बढ़ा सकते हैं। थोड़े बहुत प्रयासों के बाद हो सकता है घर वालों का समर्थन भी आपको मिल जाए। जो जातक अभी तक किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं और किसी खास तक अपने दिल की बात पंहुचाना चाहते हैं उनके लिये भी प्रपोज करने का सही समय है। विवाहित जातकों को इस समय थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता रहेगी।

अपने लाइफ पार्टनर की भावनाओं को समझें, उन्हें या उनकी बातों को इग्नोर न करें। करियर के मामले में जो जातक किसी नये बिजनेस की शुरुआत करने के इच्छुक हैं उनके लिये अभी समय सही नहीं है आपको थोड़ा और इंतजार करना चाहिए हां इस समय आप अपना रिसर्च व प्लानिंग का काम अच्छे से कर सकते हैं।

नौकरीशुदा जातकों के लिये भी यह समय उतार-चढ़ाव वाला कहा जा सकता है। जो जातक अभी तक बेरोजगार हैं उन्हें भी जॉब के लिये थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। फाइनेंस की बात करें तो अंतत: आप अपनी स्थिति अच्छी देख सकते हैं। अतीत में किये किसी निवेश से आपको इस समय लाभ मिल सकता है। फिजूल खर्ची के योग तो नहीं है फिर भी खर्च विवेकपूर्ण हों तो बेहतर है।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिये मई माह बहुत उत्साहजनक तो नहीं कहा जा सकता लेकिन निराशाजनक भी नहीं रहेगा। सेहत की बात करें तो आपको यह भ्रम रह सकता है कि कहीं कोई दिक्कत तो नहीं है इसका इलाज़ एक ही है कि चिकित्सीय परामर्श लेकर स्थिति को सपष्ट करें जिससे आप निश्चिंत हो सकते हैं हां सेहत के मामले में लापरवाही करने का समय बिल्कुल भी नहीं है।

रोमांटिक लाइफ की बात करें तो जो जातक पहले से किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं और इसे आगे बढ़ाना चाहते हैं तो घर वालों को हो सकता है आपका फैसला अच्छा न लगे या घर वालों के फैसले से आपको निराशा हो सकती है। किसी के सामने अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो अभी सही समय नहीं है। विवाहित जातकों को भी थोड़ा संभलकर चलने की आवश्यकता है।

करियर के मामले में लोहा, मशीनरी आदि से जड़े व्यवसायी जातकों को उतार-चढ़ाव के दौर से गुजरना पड़ सकता है। नौकरीशुदा जातकों के लिये समय अनुकूल कहा जा सकता है। पदोन्नति की उम्मीद कर सकते हैं। जो जातक अभी भी नौकरी की तलाश में जुटे हैं उन्हें भी अच्छा अवसर हाथ लग सकता है।

हालांकि इसके लिये आपको किसी दूरवर्ती क्षेत्र में जाना पड़ सकता है। फाइनेंस के मामले में आपके लिये लाभ के योग बन रहे हैं। अगर अभी तक सेविंग करने में किसी तरह की परेशानी से गुजर रहे हैं तो इस समय सारी अड़चनें दूर हो सकती हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल