1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. अक्टूबर मासिक राशिफल 2018: इस माह करने वाले है कई बड़े ग्रह राशिपरिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे अधिक प्रभाव

अक्टूबर मासिक राशिफल 2018: इस माह करने वाले है कई बड़े ग्रह राशिपरिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे अधिक प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 01, 2018 02:51 pm IST,  Updated : Oct 01, 2018 02:51 pm IST

अक्टूबर माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह कई ग्रह अपने दिशा परिवर्तित करेगे। इसमें माह बुध ग्रह के साथ-साथ गुरु ग्रह भी अपनी राशिपरिवर्तित करेगा। जिससे कि हर राशि के जातकों की लाइफ में बड़ा प्रभाव पड़ेगा। जानिए आपका राशिनुसार कैसा बीतेगा अक्टूबर माह।

October Horoscope 2018
October Horoscope 2018

कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी शनि लाभ घर में मौजूद हैं। आपके लिये अक्तूबर माह काफी लाभप्रद रहने के आसार हैं। स्वास्थ्य के मामले में जो जातक लंबे समय से परेशान चल रहे हैं उनका स्वास्थ्य भी बेहतर होने की उम्मीद की जा सकती है। धन की बात करें तो धन के मामले में भी जो जातक फाइनेंशियल प्रोब्लम झेल रहे थे उन्हें उनसे निजात मिल सकती है।

प्रॉपर्टी में, पैतृक संपत्ति में लाभ मिल सकता है। सुख भाव में चंद्रमा के होने से सुख समृद्धि में वृद्धि के योग बन रहे हैं। लव लाइफ की बात करें तो इसके कारक बुध हैं जो कि आपकी राशि से अष्टम भाव में बैठे हैं। जो जातक अपने लिये पार्टनर की तलाश में हैं उन्हें और इंतजार करना पड़ सकता है।

जो जातक पहले से किसी रिलेशनशिप में हैं उनके लिये समय शानदार रहने की उम्मीद की जा सकती है। व्यवसाय व दांपत्य जीवन की बात करें तो व्यवसाय में किसी तरह के उतार-चढ़ाव के संकेत नहीं मिल रहे हैं। लाइफ पार्टनर के साथ भी आपके रिश्ते सामान्य बने रहने की उम्मीद कर सकते हैं।

नौकरीशुदा जातकों के कारक मंगल हैं जो जातक विदेश में जाकर अपना करियर बनाना चाहते हैं उनके लिये समय अच्छा है। व्यय भाव के स्वामी शनि लाभ घर में हैं जो कि धन निवेश से आपको लाभ मिलने के योग बना रहे हैं। अनाप शनाप खर्चों से भी आप बचे रहें ऐसी उम्मीद की जा सकती है।

मीन राशि
मीन राशि के स्वामी बृहस्पति अष्टम भाव में स्वराशिगत शुक्र के साथ विराजमान हैं। इस समय आपको अपनी हेल्थ का विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। लगभग माह के मध्य तक आपको सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे स्थान में हैं शारीरिक स्थिति कैसी भी रहे आपका मानसिक बल बना रहेगा। आंतरिक तौर पर आप काफी ऊर्जावान रहेंगें।

धन की बात करें तो इसके कारक मंगल लाभ घर में उच्च के हैं जो कि आर्थिक तौर पर आपको सक्षम बना रहे हैं हालांकि स्वास्थ्य के मामलों में आपको धन खर्च भी करना पड़ सकता है। लव लाइफ की बात करें तो आपके कारक चंद्रमा हैं जो कि उच्च के हैं। अपने पार्टनर को लेकर आपने जो छवि बना रखी हैं उसके अनुरूप पार्टनर आपको मिल सकता है। जो जातक पहले से किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं उन्हें बात आगे बढ़ानी चाहिए अपने पारिवारिक जीवन की शुरुआत के लिये कदम आगे बढ़ा सकते हैं।

दांपत्य जीवन की बात करें तो इसके स्वामी आपकी राशि से बुध बनते हैं जो कि स्वाराशिगत हैं। आपके लिये समय काफी अच्छा है। व्यवसाय के मामले में यदि अनुभवी लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगें तो आपको काफी लाभ मिलेगा। अपने पार्टनर की सलाह भी आपके लिये काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है। संबंध मधुर बने रहेगें। नौकरीशुदा जातकों के लिये बृहस्पति कारक हैं। आपके लिये करियर की रफ्तार सामान्य बनी रहने की उम्मीद कर सकते हैं। व्यय भाव की बात करें तो कार्य संबंधी खर्च करने पड़ सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल