1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. अक्टूबर मासिक राशिफल 2018: इस माह करने वाले है कई बड़े ग्रह राशिपरिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे अधिक प्रभाव

अक्टूबर मासिक राशिफल 2018: इस माह करने वाले है कई बड़े ग्रह राशिपरिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे अधिक प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 01, 2018 02:51 pm IST,  Updated : Oct 01, 2018 02:51 pm IST

अक्टूबर माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह कई ग्रह अपने दिशा परिवर्तित करेगे। इसमें माह बुध ग्रह के साथ-साथ गुरु ग्रह भी अपनी राशिपरिवर्तित करेगा। जिससे कि हर राशि के जातकों की लाइफ में बड़ा प्रभाव पड़ेगा। जानिए आपका राशिनुसार कैसा बीतेगा अक्टूबर माह।

October Horoscope 2018
October Horoscope 2018

तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं जो कि माह के आरंभ में आपकी ही राशि में गुरु के साथ बैठे हैं। इस समय अपने विवेक से लिये गये निर्णय आपके लिये लाभकारी रह सकते हैं। आपकी राशि से चंद्रमा अष्टम भाव में हैं जो कि नकारात्मकता की ओर लेकर जाते हैं इससे आपको बचने की आवश्यकता रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में कारक राशि स्वामी शुक्र हैं जो कि स्वास्थ्य अच्छी बने रहने के संकेत कर रहे हैं वहीं वेल्थ की बात करें तो धन भाव के स्वामी मंगल बनते हैं जो कि सुख भाव में बैठे हैं। चौथे घर का मंगल काफी शुभ माना जाता है। धन की स्थिति सुखद रहने के आसार हैं।

पर्सनल लाइफ लव लाइफ की बात करें तो कारक शनि बनते हैं जो कि तीसरे घर में विराजमान हैं। जो जातक पहले से किसी रिलेशनशिप में हैं उनके लिये बहुत ही शुभ समय हैं। जो जातक सिंगल हैं और किसी के साथ लव लाइफ की शुरुआत करना चाहते हैं उन्हें प्रयासरत रहने की आवश्यकता सफलता मिल सकती है। व्यापार व दांपत्य जीवन की बात करें तो इसके कारक मंगल हैं जो कि उच्च के हैं व अपने घर को देख भी रहे हैं।

यदि लाइफ पार्टनर के साथ कहासुनी हो रखी है तो आपसी बातचीत से मसला सुलझ सकता है। व्यापार की बात करें तो ग्रोथ के संकेत मिल रहे हैं। अपने व्यवसाय को विस्तार देने के लिये भी समय अच्छा है। नौकरीशुदा जातकों के प्रतिनिधि चंद्रमा हैं जो कि अष्टम भाव में हैं आपके लिये थोड़ा मुश्किल समय, दबाव वाला समय रहेगा।

जॉब चेंज का विचार बना रहे हैं तो अक्तूबर माह इसके लिये उचित नहीं हैं। जॉब के साथ परिस्थितियां नहीं बदलने वाली ऐसा संकेत ग्रह कर रहे हैं। धन व्यय की बात करें तो व्यय के कारक बुध हैं जो कि 12वें घर में ही विराजमान हैं किसी बड़े बुजूर्ग के स्वास्थ्य पर धन व्यय होने के संकेत मिल रहे हैं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल है जो पराक्रम में उच्च के होकर बैठे हैं। आलस्य करना आपके लिये लाभकारी नहीं है। कार्यों को जितना हो सके लंबित न छोड़ें। सही समय पर अपने सामर्थ्य का इस्तेमाल करें लाभ मिलेगा। वहीं चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम भाव में विराजमान हैं। अपनी व्यावसायिक व घरेलू लाइफ में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता रहेगी।

धन भाव के स्वामी बृहस्पति हैं जो कि 12वें भाव में विराजमान हैं, बृहस्पति आपकी बचत में सेंध लगने के संकेत कर रहे हैं। धन निवेश के इच्छुक जातक थोड़ा विवेकपूर्ण निर्णय लेकर ही निवेश करें। लव लाइफ की बात करें प्रेम भाव के स्वामी भी बृहस्पति हैं जो कि संकेत कर रहे हैं कि लव लाइफ काफी संघर्षमयी रहेगी।

जो जातक अभी तक सिंगल हैं उन्हें अपने प्यार के लिये अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। साथ ही जो जातक पहले से किसी रिलेशनशिप में हैं उन्हें भी अपने पार्टनर के लिये समय निकालपाना थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। व्यवसाय के मामले में कारक शुक्र हैं व्यापार में और धन लगाना पड़ सकता है। लाइफ पार्टनर के लिये भी आपको धन खर्च करना पड़ सकता है।

नौकरीशुदा जातकों के लिये भी करियर में उन्नति के संकेत मिल रहे हैं। व्यय भाव के स्वामी शुक्र भी व्यय भाव में ही बैठे हैं लेकिन किसी तरह का नेगेटिव प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा कुल मिलाकर अक्तूबर माह वृश्चिक राशि वालों के लिये बहुत ही अच्छा रहने के आसार हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल