1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 13 मई 2021: कर्क राशि वालों के लिए ठीक–ठाक रहेगा आज का दिन, जानें अन्य का हाल

राशिफल 13 मई 2021: कर्क राशि वालों के लिए ठीक–ठाक रहेगा आज का दिन, जानें अन्य का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 12, 2021 06:02 pm IST,  Updated : May 12, 2021 06:02 pm IST

आज दिनांक 13 मई, 2021 और दिन गुरुवार है। आज के दिन वृष राशि वालों के साथ कुछ अच्छा होगा। कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक–ठाक रहेगा। जानें आचार्य इंदुप्रकाश से अन्य राशियों का हाल।

aaj ka rashifal - India TV Hindi
आज का राशिफल  Image Source : INDIA TV

आज दिनांक 13 मई, 2021 और दिन गुरुवार है। आज के दिन वृष राशि वालों के साथ कुछ अच्छा होगा। कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक–ठाक रहेगा। जानें आचार्य इंदुप्रकाश से अन्य राशियों का हाल।

Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं पक्षी की तस्वीर, बनने लगेंगे सफलता के योग

मेष राशि

मेष राशि वाले आज अपने काम के प्रति सतर्क रहें। किसी लंबे सौदे के लिए जल्दबाजी में फैसला करने से बचें। दोस्तों का व्यवहार थोड़ा अजीब भी हो सकता है। आज कुछ छोटी-मोटी घटनाएं आपके सामने आएंगी, जिनसे आपको दो-चार होना पड़ सकता है। खासतौर पर पैसों के मामलों में आपको कॉन्फिडेंस की कमी भी महसूस हो सकती है। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। तनाव थोड़ा कम होगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार वालों के साथ समय अधिक बिताएं। परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेंगी।

वृष राशि

वृष राशि वालों के साथ आज कुछ अच्छा होने वाला है। आज पूरे दिन शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहेगा। आज आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी साथ ही तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। ऑफिस में आज उच्चधिकारीयों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे। किसी जरूरी काम के लिए आपको भाग-दौड़ल भी करनी पड़ सकती है। आज खुद की परेशानी पैरेन्ट्स से शेयर करेगें तो निश्चित ही उसका हल निकलेगा। जिससे आप राहत महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग जमींदार है उन्हें आज काफी फायदा होने वाला है। नियमित योग करने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।  

मिथुन राशि

mithun rashi
Image Source : INDIA TV मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों को आज थोड़ी सी मेहनत से बड़ा मुनाफा मिलेगा। वाहन खरीदने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज कोई रिश्तेदार आपसे मिलने आज घर आ सकता है। जिससे घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। इस राशि के जो लोग फिल्म से जुड़े है उनको आज कोई बढ़िया ऑफर आ मिल सकता है। आर्थिक पारिस्थितियां आज आपके अनुकूल रहेगी। विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। स्वास्थ्य आज फिट रखने के लिए ताजे फलों का सेवन करना या फिर उनका रस पीना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।  

जीते जी आपको खत्म कर देगा ये एक फैसला, संभलिए वरना बाद में पड़ेगा पछताना

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। किसी काम को पूरा करने के लिए खुद पर भरोसा रखें और मेहनत करें। नए लोगों से मिलेंने से आपके जीवन के कई पहलुओं में बदलाव आएंगे और कुछ नए अनुभव मिलेंगे। इस राशि के जो लोग साइंटिस्ट हैं आज उन्हें कोई नई सफलता हासिल होने वाली है। इस राशि के छात्र कॉलेज फ्रैंड के साथ समय बिताएंगे। किसी फ्रेंड के साथ आज बहस होने की सम्भावना बन रही है, बेहतर होगा आज अपने काम से काम रहें, फीजूल की बातों में न पड़ें। 

सिंह राशि

singh rashi
Image Source : INDIA TV सिंह राशि 

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत खास रहने वाला है। परिवार में आज घर की कुछ नई जिम्मेदारियां आपके पास आ सकती है। काम के बोझ से आप थोड़े परेशान रहेगें लेकिन समझदारी और काबिलियत से काम करने पर सफलता को प्राप्त करेगें। ऑफिस में आज बॉस आपके काम को देखकर खुश हो जाएंगे, हो सकता है आपको कीमती पेन भी गिफ्ट कर दें। इस राशि के छात्रों को आज का दिन बेस्ट है, पढ़ाई में मन लगेगा। 

कन्या राशि

कन्या राशि वाले आज अपनी ऊर्जा को व्यर्थ न होने दें। ख्याली पुलाव में समय वेस्ट करने के बजाय अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। काम साकारात्मक तरीके से पूरे होंगे। इस राशि के इंजीनीयर को अचानक कहीं से फायदा होने वाला है। किसी नए साइट पर जाने से आपको काफी फायदा होने वाला है। घर से बाहर निकलते समय थोडे़ एक्स्ट्रा पैसे लेके जाएं। आज कोई बड़ा फैसला लेते समय अच्छी तरह सोच-विचार जरूर कर लें। माता-पिता की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। आज आपकी सेहत थोड़ी फिट रहेगी। 

तुला राशि

tula rashi
Image Source : INDIA TV तुला राशि 

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप कोशिश करेंगे, तो अच्छी सफलता भी मिल सकती है। सटीक तर्क से आप आज लगभग किसी को भी अपनी बात से सहमत कर सकते हैं। आप सहयोग और समझौता करने का पक्का इरादा करके ही घर से निकलें। ऑफिस या फील्ड में आपको किसी न किसी मामले में कोई समझौता करना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों को आज कोई नई सफलता मिलने वाली है। निश्चित ही आपको धनलाभ का अवसर प्राप्त होगा। शारीरिक दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य फिट रहने वाला है। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। आज आप अपना काम पूरा करने के लिए हर तरीका अपना सकते हैं। बिजी होने के बावजूद दिन अच्छे से बीतेगा। पैसों के लिहाज से भी फायदा होगा। इस राशि के जो बेरोजगार हैं आज उन्हें कोई नई नौकरी भी मिल सकती है। परिवार में छोटे भाई की मदद से रूका हुआ काम पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में धन लाभ के योग बन रहे हैं साथ ही पदोन्नति का भी योग बन रहा है। संतान पक्ष से आज आपको खुशियां मिलेंगी। 

धनु राशि

dhanu rashi
Image Source : INDIA TV धनु राशि 

धनु राशि वालों के लिए आज  का दिन अनुकूल रहने वाला है। करियर से जुड़ा कोई मामला आपको कई दिनों से परेशान कर रहा था आज उसका समाधान आपको मिल जाएगा। ऑफिस के काम आज पूरी तरह सफल रहेंगे। आज आपके काम की तारीफ होगी। साथ ही प्रमोशन भी मिल सकता है। नए दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर को आज किसी अच्छी जमीन से काफी अधिक धनलाभ मिलने वाला है। आज कोई करीबी मित्र आपसे आर्थिक मदद कर सकता है। सेहत आज अच्छी बनी रहेगी।

मकर राशि

मकर राशि वालों आज अपने स्वभाव को पूरी तरह लचीला रखें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में चल रहे विवाद के कारण आज अपनों से कुछ कड़वा सुनने को मिल सकता है। मन की बातों को अपने मन में ही रखें। उन्हें जाहिर करने के लिए समय सही नहीं है। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर कंट्रोल करना होगा। ज्यादा भावुक होने से आप ही परेशान रहेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े और खास मामले आपके सामने आ सकते हैं। अधिकारी आपके कामकाज से खुश हो सकते हैं। लोगों पर आपका अच्छा प्रभाव जमेगा। मानसिक तनाव दूर होगा।  

कुंभ राशि

kumbh rashi
Image Source : INDIA TV कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। अधिकतर कामों के लिये खुद को तैयार पाएंगे। हालंकि, आज आपको इस बात का डर रहेगा की लोग क्या सोचेंगे और कहेंगे? लेकिन आज आपको यह समझने की जरूरत है अगर नजरिया सही रहे तो आधा काम वैसे ही पूरा हो जाता है। ट्रेड शो और सेमिनार आदि में भागीदारी आपके व्यावसायिक संपर्क में सुधार लाएगी। इस राशि के छात्रों को आज कम मेहनत में अच्छे परिणाम हासिल होंगे। किसी नए कोर्स में एडमीशन लेने के आज का दिन शुभ है। स्वास्थ्य आज बेहतरीन रहने वाला है । 

Akshaya Tritiya 2021: जानें कब है अक्षय तृतीया, जानिए सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

मीन राशि

मीन राशि वालों का मन आज धार्मिक कार्यों में अधिक लगा रहेगा। धार्मिक भावनाओं के चलते आप किसी तीर्थस्थल की यात्रा करने की सोचेंगे। जिन लोगों को आप जानते हैं, आज उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। रिश्तेदारों के यहां छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। दफ्तर में जिस कलीग से आपकी कई दिनों से बात नहीं हो रही थी, आज उनसे दोस्ती हो सकती है। आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं। जीवनसाथी से निकटता आज आपको खुशी देगी।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल