1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 27 अक्टूबर राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए यह दिवाली होगा बेहद खास, जानिए बाकी राशियों का हाल

27 अक्टूबर राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए यह दिवाली होगा बेहद खास, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 26, 2019 11:50 pm IST,  Updated : Oct 26, 2019 11:50 pm IST

चतुर्दशी तिथि आज 12 बजकर 23 मिनट तक ही रहेगी, उसके बाद 12 बजकर 24 मिनट पर अमावस्या तिथि शुरु हो जाएगी और कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है । जानिए इंदु प्रकाश से बाकी राशियों का हाल....

राशिफल 2019- India TV Hindi
राशिफल 2019

चतुर्दशी तिथि आज 12 बजकर 23 मिनट तक ही रहेगी, उसके बाद 12 बजकर 24 मिनट पर अमावस्या तिथि शुरु हो जाएगी और कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है । हमारे भारतवर्ष में मनाये जाने वाले हर त्योहार के पीछे कोई न कोई कारण जरूर होता है और हर त्योहार की अपनी एक अलग पहचान होती है । दिवाली का ये त्योहार खुशियों का त्योहार है और आज की रात बहुत ही महत्वपूर्ण है । शास्त्रों में आज के दिन किये जाने वाले बहुत से महत्वपूर्ण कार्यों का जिक्र किया गया है, जो हमारी खुशहाली से, हमारे सुख-सौभाग्य से और हमारी आर्थिक तरक्की से जुड़े हुए हैं। 

मेष राशि - आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे । आपके रुके हुए घरेलू काम जल्द ही पूरे हो जायेंगे। मार्किट से पूजा के लिये फूल ला सकते हैं। आप सकारात्मक विचारों से भरे रहेंगे।दूर के किसी करीबी से आपको फायदा हो सकता है । इस राशि के स्टूडेंट्स अपने दोस्तों के घर गिफ्ट लेकर जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। साथ ही आपके दाम्पत्य संबंधों में सुधार आयेगा। आज शाम को धन की देवी लक्ष्मी की पूजा करें, आपके सारे काम आसानी से बनेंगे।Red, 5

वृष राशि -  आज पारिवारिक मेलजोल बढ़ेगा। रिश्तेदारों से फोन पर बात हो सकती है।   जीवनसाथी से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन घर की कोई जरूर चीज़ खरीद सकते हैं। बच्चों के लिये गिफ्ट ला सकते हैं। आज आपके साथ अच्छा होगा। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज के दिन तुलसी के पौधे को प्रणाम करें, आपके सारे काम अपने आप बनते जायेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल